Apple Watch Series 6 लॉन्च, किफायती Apple Watch SE से भी उठा पर्दा

Apple ने Apple Watch Series 6 में ऑल्वेज़ ऑन रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले की सर्वाधिक ब्राइटनेस 1,000 निट्स होने का दावा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 08:22 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 की भारत में कीमत 40,900 रुपये से शुरू
  • ऐप्पल वॉच एसई जीपीएस मॉडल की कीमत 29,900 रुपये से शुरू
  • Apple के दोनों स्मार्टवॉच को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा भारत में
Apple Watch Series 6 से पर्दा उठ गया है। नई स्मार्टवॉच बहुत हद तक क्यूपर्टिनो स्थित इस कंपनी की ऐप्पल वॉच सीरीज़ 4 और सीरीज़ 5 मेल खाती है। हालांकि, हार्डवेयर के मामले में बदलाव है। दावा है कि इसके दम पर तेज़ परफॉर्मेंस, बेहतर वाटर रेसिस्टेंस और इनहांस्ड वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 के ज़रिए आप ब्लड ऑक्सीज़न लेवल मॉनीटर कर पाएंगे। इसके अलावा नए ग्राहकों को लुभाने के लिए नए कलर विकल्प भी लाए गए हैं।

इसके अलावा Apple Fitness+ से भी पर्दा उठाया गया हैयह एक फिटनेस सर्विस है जो आपके वॉच से सिंक हो जाती है। यह आपके वॉच की मैट्रिक्स दिखाने के साथ म्यूजिक पर आधारित वर्कआउट वीडियोज़ दिखाएगी। ऐप्पल वॉच के लेटेस्ट जेनरेशन में आपको रिटेल बॉक्स में कोई एसी एडप्टर नहीं मिलेगी।
Advertisement
 

Apple Watch Series 6 price in India, availability details

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 की भारत में कीमत 40,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम जीपीएस वेरिएंट का है। Apple Watch Series 6 (GPS + Cellular) का दाम 49,900 रुपये से शुरू होता है। दोनों ही वेरिएंट के 40 एमएम और 44 एमएम मॉडल हैं। भारत में उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
 

Apple Watch Series 6 specifications

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 के 40 एमएम और 44 एमएम मॉडल हैं। दोनों ही सेरामिक और क्रिस्टल बैक फिनिश के साथ आते हैं। इनमें एल्यूमीनियम, स्टेनलीस स्टील, टाइटेनियम और सेरामिक मेटेरियल्स का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टवॉच में नया Apple S6 SiP (system in package) प्रोसेसर है। दावा है कि यह ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 में उपलब्ध एस5 प्रोसेसर की तुलना में दोगुना तेज़ी से काम करेगा। इसके अलावा ऐप्पल डिवाइसेज़ के साथ स्मूथ कनेक्शन के लिए डब्ल्यू3 वायरलेस चिपसेट दिया गया है।

Apple ने अपनी ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 में ऑल्वेज़ ऑन रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले की सर्वाधिक ब्राइटनेस 1,000 निट्स होने का दावा है। 40mm Apple Watch Series 6 में 324x394 पिक्सल रिजॉल्यूशन है, जबकि 44 एमएम वेरिएंट का रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल है।
Advertisement

सेहत और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 में यूज़र्स अब ब्लड ऑक्सीज़न सेचुरेशन की जांच कर पाएंगे। ऐसा नए हेल्थ सेंसर के ज़रिए संभव हो पाएगा जो इंफ्रारेड लाइट और फोटोबोडीज़ को इस्तेमाल कर चमड़े के नीचे खून के रंग को डिटेक्ट करता है और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन को कैलकुलेट करता है। अगर ब्लड ऑक्सीज़न का स्तर 95 और 100 प्रतिशत के रेफ्रेंस फीगर के नीचे चला जाएगा तो यूज़र को अलर्ट मिलेगा। स्मार्टवॉच में इलेक्ट्रिक हार्ट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 मांसिक सेहत को भी आंकने की क्षमता रखता है। यह पैनिक अटैक और हाइ लेवल स्ट्रेस को डिटेक्ट कर सकता है। आपको नियमित तौर पर ब्रिदिंग एक्सरसाइज़ के बारे में बताएगा, ताकि आप स्ट्रेस लेवल कंट्रोल कर पाएं। Apple का दावा है कि यूज़र को ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

Apple Watch Series 6 अब नए ब्लू रंग में भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट भी होगा।
Advertisement
 

Apple Watch SE price in India, availability

ऐप्पल वॉच एसई जीपीएस मॉडल की कीमत 29,900 रुपये से शुरू होती है। Apple Watch SE (GPS + Cellular) का दाम 33,900 रुपये से शुरू होता है। इस प्रोडक्ट को भारत में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
 

Apple Watch SE specifications

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 की तरह इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और ऑल्वेज ऑन ऑल्टीमीटर है। Apple Watch SE में Apple S5 SiP का इस्तेमाल हुआ है। दावा है कि यह ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 की तुलना में दोगुना तेज़ है। इसकी स्क्रीन और रिजॉल्यूशन ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 वाली ही है। लेकिन यह ऑल्वेज ऑन रिटेना डिस्प्ले नहीं है।
Advertisement
 

यूज़र्स को ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनीटर मिलेगा। यह यूजर्स को हाई और लो हार्ट रेट का नोटिफिकेशन देगा। फॉल डिटेक्शन, इमरजेंसी एसओएस, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग और कई अन्य अहम फीचर नए ऐप्पल वॉच एसई का हिस्सा बने हैं। हालांकि, ब्लड ऑक्सीज़न और ईसीजी जैसे फीचर्स इसका हिस्सा नहीं हैं। इलेक्ट्रिक हार्ट रेट सेंसर भी नहीं है। दावा है कि यह 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी। इसे 40 एमएम और 44 एमएम में उपलब्ध कराया जाएगा। रंगों के विकल्प तीन होंगे- गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.