Apple Watch Series 11, Watch SE, Watch Ultra 3 से लेकर AirPods Pro 3 में क्या होगा खास, यहां जानें सबकुछ

Apple आज यानी कि 9 सितंबर को अपने Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ नई स्मार्टवॉच पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 08:43 IST
ख़ास बातें
  • Apple इस साल AirPods Pro 3 को अपडेट करने वाली है।
  • Apple Watch SE में तेज CPU के साथ एक नई डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Apple Watch Ultra 3 में नया S11 चिप दिया जा सकता है।

Apple Watch Ultra 2 में OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple आज यानी कि 9 सितंबर को अपने Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ नई स्मार्टवॉच पेश करने वाला है, जिसमें Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11 और Apple Watch SE शामिल है। कंपनी इन मॉडल को अपग्रेडेड फीचर्स से लैस करने वाली है, जिनमें से काफी कुछ का खुलासा लीक्स और अफवाहों में हुआ है। Apple कथित तौर पर हाइपरटेंशन डिटेक्शन जैसे नए हेल्थ फीचर्स और AI वाली नई सब्सक्रिप्शन बेस्ड Health+ सर्विस शुरू करने का भी प्लान बना रहा है। कंपनी इसी दौरान नए AirPods Pro 3 भी पेश कर सकती है। यहां हम आपको Apple की आगामी स्मार्टवॉच और AirPods Pro 3 में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

AirPods Pro 3
Apple इस साल AirPods Pro 3 को अपडेट करने वाली है जो कि तीन साल में पहली बार होने वाला है। Apple कथित तौर पर इनमें एक हार्ट रेट मॉनिटर भी शामिल कर सकती है। इसके अलावा एक नए फीचर रीयल टाइम ट्रांसलेशन पर काम चल रहा है। यह iOS 26 और iPadOS 26 में iPhone और iPad पर Apple इंटेलिजेंस द्वारा पेश की गई ट्रांसलेशन कैपेसिटी पर बेस्ड होगा। नए मॉडल्स में अपग्रेडेड चार्जिंग केस शामिल होने की संभावना है।

Apple Watch Ultra 3
Apple कथित तौर पर इस साल Apple Watch Ultra 3 में नया S11 चिप और नए मॉडेम के जरिए 5G रेडकैप कनेक्टिविटी सपोर्ट प्रदान करने वाला है, जिसके जरिए यूजर्स टेक्स्ट मैसेजिंग और इमरजेंसी कम्युनिकेशन के लिए Apple के सैटेलाइट फीचर का उपयोग कर पाएंगे। आगामी स्मार्टवॉच में थोड़ी बड़ी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कंपनी अपनी इस स्मार्टवॉच के जरिए Garmin को टक्कर दे सकती है।

Apple Watch Series 11
Apple इस साल Apple Watch Series 11 में पिछले मॉडल जैसे डिजाइन बरकरार रख सकती है। हालांकि, इसमें ज्यादा ब्राइटनेस वाली नई डिस्प्ले मिलेगी। ज्यादा कलर ऑप्शन के साथ ज्यादा बैंड ऑप्शन दिए जाएंगे। अभी तक की जानकारी के हिसाब से Watch Series 11 में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

Apple Watch SE
Apple Watch SE में कंपनी तेज CPU के साथ एक नई डिस्प्ले के साथ अपग्रेड कर सकती है। Apple इस वॉच को ज्यादा किफायती ऑप्शन के तौर पर प्रमोट कर रहा है, जिसके जरिए Fitbit को टक्कर देना है। कंपनी इस साल वॉच में हायरटेंशन डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स शामिल कर सकती है, जिनकी बात कई सालों से हो रही थी। इस साल एक AI हेल्थ एजेंट के साथ एक प्रीमियम Health+ सर्विस मिलने की भी अफवाह है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.