स्मार्टवॉच नहीं, लाइफसेवर! बेहोश हुए ड्राइवर की लोकेशन भेजकर बुला दी एम्बुलेंस

X पर एक पोस्ट में बताया गया है कि हादसे के वक्त एक व्यक्ति अकेला गाड़ी चला रहा था। टक्कर लगने के बाद वह बेहोश हो गया और मदद के लिए कॉल भी नहीं कर सका। लेकिन उसकी Apple Watch ने हार्ड फॉल डिटेक्ट किया और ऑटोमेटिकली SOS कॉल कर दी। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 17:34 IST
ख़ास बातें
  • सड़क हादसे में ड्राइवर की Apple Watch ने खुद SOS कॉल करके एम्बुलेंस बुलाई
  • वॉच ने GPS लोकेशन भेजी और बेटे को मैसेज कर बताया
  • हालिया महीनों में Apple Watch ने 2 भारतीयों की जान बचाने में भी मदद की थी

Photo Credit: Unsplash

एक ऐसी दुनिया में जहां गैजेट्स को अक्सर लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का दोष दिया जाता है, वहीं एक स्मार्टवॉच ने इंसानियत की डोर फिर से जोड़ दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक कहानी में बताया गया कि कैसे एक शख्स की Apple Watch ने उसकी जान बचाई, जब वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसी तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां यूजर्स ने दावे किए हैं कि उनकी स्मार्टवॉच ने समय रहते अलर्ट दिए, जिससे उनकी जान बची है।

X पर एक पोस्ट में बताया गया है कि हादसे के वक्त एक व्यक्ति अकेला गाड़ी चला रहा था। टक्कर लगने के बाद वह बेहोश हो गया और मदद के लिए कॉल भी नहीं कर सका। लेकिन उसकी Apple Watch ने हार्ड फॉल डिटेक्ट किया, उसकी पल्स और वाइटल साइन मॉनिटर किए और ऑटोमेटिकली SOS कॉल कर दी। 

Advertisement

घड़ी ने न सिर्फ एम्बुलेंस सर्विस को उसकी GPS लोकेशन भेजी, बल्कि उसके बेटे को भी मैसेज किया। इस मैसेज में लिखा था, (अनुवादित) “आपके पिता का एक्सीडेंट हुआ है। मैंने एम्बुलेंस बुला ली है और आपको भी अलर्ट किया है क्योंकि आप उनके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हैं।”

जब तक बेटा मौके पर पहुंचा, एम्बुलेंस पहले से ही पहुंच चुकी थी और उसके पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा, “ये इस बात का सबूत है कि टेक्नोलॉजी एक वरदान भी हो सकती है, फर्क सिर्फ इस बात का है कि इंसान उसका इस्तेमाल कैसे करता है।”

यह कोई पहली बार नहीं है जब Apple Watch ने किसी की जान बचाई हो। इससे पहले भी भारत में कई लोग ऐसे हैं जिनकी जिंदगी इस गैजेट की वजह से बच पाई। मध्य प्रदेश के जबलपुर के 26 वर्षीय साहिल, जो राइस मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस से जुड़े हैं, ने हाल ही में बताया था कि उनकी Apple Watch Series 9 ने उन्हें हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाले गंभीर खतरे से बचा लिया।

Advertisement

साहिल ने कहा कि उनकी घड़ी ने अचानक अनयूजुअली हाई हार्ट रेट दिखाया, जिसके बाद उन्होंने ECG लिया और डॉक्टर से संपर्क किया। रिपोर्ट में पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर 180/120 तक पहुंच गया था। डॉक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

वहीं, एक और मामला मुंबई के टेक प्रोफेशनल क्षितिज जोडापे का है, जिनकी Apple Watch Ultra ने समुद्र में उनकी जान बचाई। क्षितिज पुडुचेरी के पास स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, जब उनका वेट बेल्ट खुल गया और वे तेजी से ऊपर उठने लगे, जो घातक स्थिति साबित हो सकती थी।

Apple Watch ने उनके रैपिड मूवमेंट को पहचान लिया और स्क्रीन पर “Ascent Warning” दिखाया। जब उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, तो घड़ी ने लाउड अलार्म बजाया, जिससे उनके इंस्ट्रक्टर ने तुरंत ध्यान दिया और उन्हें बचा लिया।
बाद में क्षितिज ने अपनी कहानी Apple CEO टिम कुक को ईमेल की, जिसके जवाब में कुक ने लिखा, “मुझे खुशी है कि आपका इंस्ट्रक्टर समय पर पहुंचा। सुरक्षित रहें।”

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, smartwatch, apple watch saves life
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.