ऐप्पल वॉच 2 में तेज सीपीयू और बड़ी बैटरी होने का खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 17:33 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल वॉच 2 जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगी
  • ऐप्पल वॉच 2 जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगी
  • नई ऐप्पल वॉच को सितंबर में अगले आईफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है
ऐप्पल अगले महीने की शुरुआत में अपना सालाना आईफोन लॉन्च इवेंट लॉन्च कर सकती है। आने वाले आईफोन को डिजाइन में मामूली बदलाव के साथ तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। अगले आईफोन को लेकर जहां कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है वहीं ऐप्पल वॉच के बारे में लीक काफी कम रही हैं। हालांकि, अब केजीआई सिक्योरिटीज के जाने-माने विश्लेषक मिंग शी कुओ ने अब एक इनवेस्टर नोट जारी कर इस साल दो ऐप्पल वॉच वेरिएंट आने के संकेत दिए हैं। इन ऐप्पल वॉच को अगले आईफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ऐप्पल वॉच 2 के वर्तमान ऐप्पल मॉडल से पतले होने की उम्मीद है और इसमें जीपीएस सपोर्ट के साथ एक बैरोमीटर भी होगा। नई ऐप्पल वॉच में टीएसएमसी का नया 16एनएम प्रोसेसर होगा। कुओ ने यह भी बताया कि ऐप्पल वॉच 2 में सभी नए कंपोनेंट के हिसाब से बड़ी बैटरी होगी। हालांकि, बैटरी के बारे में ज्यादा जानकारी तो रिलीज़ के बाद ही पता लगेगी। इसके अलावा डिजाइन में थोड़े-बहुत बदलाव के साथ यह स्मार्टवॉच ऐप्पल वॉच 1 से ज्यादा वाटरप्रूफ होगी।  
Advertisement

पिछली रिपोर्ट में भी ऐप्पल द्वारा 2017 वेरिएंट में एलसीडी डिस्प्ले की जगह माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले देने का पता चला था। माइक्रो एलईडी से एलसीडी की तुलना में ज्यादा बेहतर ब्राइटनेस और कलर मिलते हैं। यह डिस्प्ले एलसीडी की तुलना में बैटरी की खपत भी कम करता है और यह 20 से 40 प्रतिशत ज्यादा पतला भी होता है। इस डिस्प्ले में बैकलाइटिंग की जरूरत भी नहीं होती। ऐप्पल वॉच 2 में सेल्युलर कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।

ऐप्पल वॉच 2 के अलावा कुओ का दावा है कि क्यूपर्टिनो की यह दिग्गज कंपनी वर्तमान जेनरेशन के स्पेसिफिकेशन जैसा ही एक और वेरिएंट लॉन्च करेगी। लेकिन इसमें कुछ कंपोनेंट अपडेटेड होंगे। इस वेरिएंट को थोड़ी कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है और इसमें एलटीई कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है। ऐप्पल की दसवीं सालगिरह के जश्न के मौके पर 2018 में ऐप्पल वॉच में बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

हालांकि कुओ का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है लेकिन हमारी सलाह है कि इन सभी जानकारियों पर पूरी तरह यकीन ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.