Apple Vision Pro के रिकॉर्डतोड़ प्री ऑर्डर्स, 1.80 लाख यूनिट्स बिकीं!

Apple Vision Pro : ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुमानित प्री-ऑर्डर 1 लाख 60 हजार से 1 लाख 80 हजार यूनिट होने की उम्मीद है।

Apple Vision Pro के रिकॉर्डतोड़ प्री ऑर्डर्स, 1.80 लाख यूनिट्स बिकीं!

बताया जा रहा है कि प्री-ऑर्डर शुरू होते ही तमाम हेडसेट फौरन बिक गए।

ख़ास बातें
  • ऐपल विजन प्रो को मिला जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स
  • ग्राहक खूब कर रहे इन्‍हें ऑर्डर
  • 1 लाख 80 हजार यूनिट्स बिकने का है दावा
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज ऐपल (Apple) ने पिछले साल WWDC23 इवेंट में Apple Vision Pro रिएलिटी हेडसेट लॉन्‍च किए थे। यह ऐसा प्रोडक्‍ट है, जो वर्चुअल और रियल दुनिया को आपस में जोड़ता है। लॉन्‍च के वक्‍त ही कंपनी ने कन्‍फर्म कर दिया था कि ‘ऐपल विजन प्रो' को साल 2024 में बिक्री के लिए लाया जाएगा। वादे के मुताबिक कंपनी ने 19 जनवरी से प्री-ऑर्डर्स को लाइव कर दिया। कई लोगों ने कहा कि महंगी कीमत के कारण कम लोग Apple Vision Pro को खरीदेंगे। हालांकि आंकड़े कुछ और ही दावा कर रहे हैं। 

अब बताया जा रहा है कि ऐपल ने प्री-ऑर्डर वीकेंड के दौरान Vision Pro हेडसेट की 1 लाख 80 हजार यूनिट तक बेची हैं। Apple एनालिस्‍ट मिंग-ची कुओ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुमानित प्री-ऑर्डर 1 लाख 60 हजार से 1 लाख 80 हजार यूनिट होने की उम्मीद है। 

बताया जा रहा है कि प्री-ऑर्डर शुरू होते ही तमाम हेडसेट फौरन बिक गए। खास यह है कि कंपनी पहले ही कह चुकी है शिपिंग में 5 से 7 हफ्ते लग सकते हैं। इसके बावजूद ग्राहक ऐपल के हेडसेट के लिए दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। हालांकि कुओ ने संभावना जताई है कि ग्राहकों का यह उत्‍साह लंबे वक्‍त तक नहीं रहेगा और विजन प्रो की बिक्री में आने वाले दिनों में कमी आ सकती है।  
 

Apple Vision Pro Price 

Vision Pro का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर से शुरू होगा। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर और 1 TB का 3,899 डॉलर है। इसकी बिक्री अमेरिका में ऐपल स्टोर्स के जरिए होगी। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होगा। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। 

Apple Vision Pro की खूबियां जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »