Apple के Vision Pro के लिए शुरू हुए प्री-ऑर्डर, 2 फरवरी को लॉन्च

इसमें एपल का M2 प्रोसेसर और नया R1 चिप दिया गया है जो हेडसेट के विभिन्न सेंसर से डेटा को प्रोसेस करता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2024 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एपल का M2 प्रोसेसर और नया R1 चिप दिया गया है
  • इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है
  • इस वर्ष यह एपल का महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा

यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इसमें एपल का M2 प्रोसेसर और नया R1 चिप दिया गया है जो हेडसेट के विभिन्न सेंसर से डेटा को प्रोसेस करता है। इसे 2 फरवरी को अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। 

Vision Pro का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर से शुरू होगा। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर और 1 TB का 3,899 डॉलर है। इसकी बिक्री अमेरिका में एपल स्टोर्स के जरिए होगी। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होगा। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। 
Advertisement

इस डिवाइस के साथ पैकेज में एक सोलो निट बैंड, डुअल लूप बैंड, लाइट सील और दो लाइट सीट कुशंस होंगे। इसके साथ एक बैटरी, USB Type-C केबल, USB Type-C एडैप्टर, कवर और पॉलिशिंग क्लोथ दिया जाएगा। एपल के प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने वाले Mark Gurman ने हाल ही में Bloomberg के लिए पावर ऑन न्यूजलेटर में दावा किया था कि Vision Pro के सीमित स्टॉक को अमेरिका में कंपनी के वेयरहाउसेज में भेजा जा रहा है। इसके बाद इस स्टॉक को रिटेल स्टोर्स में पहुंचाया जाएगा। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इस बारे में एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने एक रिसर्च नोट में कहा था कि इस वर्ष एपल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसकी बड़ी संख्या में बिक्री करने की है। यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है। इस वजह से Apple Store के एंप्लॉयीज के लिए ट्रेनिंग सेशन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एंप्लॉयीज को Vision Pro के सेटअप और इसे इस्तेमाल करने के साथ ही इसे संभावित कस्टमर को बेचने के तरीके की भी जानकारी दी जाएगी। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए इसमें एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.