Apple के Vision Pro की जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री 

एपल ने अन्य देशों में अपने स्टोर्स से सैंकड़ों वर्कर्स को इस वियरेबल डिवाइस को बेचने की ट्रेनिंग देने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुलाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मई 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • एपल के CEO, Tim Cook ने कहा था कि विजन प्रो की जल्द चीन में बिक्री होगी
  • कंपनी को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है
  • इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 3,499 डॉलर से शुरू होता है

इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किया गया Vision Pro केवल अमेरिका में उपलब्ध है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के मिक्स्ड-रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द बिक्री शुरू की जाएगी। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किया गया Vision Pro केवल अमेरिका में उपलब्ध है। एपल ने अन्य देशों में अपने स्टोर्स से सैंकड़ों वर्कर्स को इस वियरेबल डिवाइस को बेचने की ट्रेनिंग देने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुलाया है। 

इस बारे में Bloomberg News की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी 10 से 14 जून तक होने वाली अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) के बाद विजन प्रो को इंटरनेशनल मार्केट्स में लाने की योजना है। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, चीन और सिंगापुर में अपने स्टोर्स के वर्कर्स को चार दिन की ट्रेनिंग दे रही है। इससे इन मार्केट्स में विजन प्रो की जल्द बिक्री शुरू होने का संकेत मिला है। इस बारे में Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का एपल ने उत्तर नहीं दिया। 

हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि विजन प्रो को जल्द चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है क्योंकि इसकी डिमांड घटी है। एपल का पूर्वानुमान था कि इसकी आठ लाख तक यूनिट्स बिक सकती हैं। हालांकि, यह अनुमान घटकर 4,00,000 से 4,50,000 यूनिट्स का हो गया है। विजन प्रो के लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है। एपल में डिवेलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, Susan Prescott ने बताया था, "इन ऐप्स से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और गेम्स का एक्सपीरिएंस बदल जाएगा। इनसे हमें सीखने और एक्सप्लोर करने के नए तरीके मिलेंगे और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकेगा। डिवेलपर्स स्पैटिअल कंप्यूटिंग पर कार्य कर रहे हैं और यह देखना होगा कि वे क्या नया करते हैं।" 

विजन प्रो के यूजर्स के पास PGA TOUR Vision, NBA, MLB, CBS, Paramount+, NBC, NBC Sports, FOX Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस होगा। इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर से शुरू होता है। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर और 1 TB का 3,899 डॉलर का है। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.