Apple ने भारत में लॉन्च किए Beats Studio Pro Kim Special Edition हेडफोन, जानें कीमत

Beats Studio Pro Kim Special Edition हेडफोन को भारत में 37,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Kim Special Edition हेडफोन को भारत में 37,900 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • ओवर-ईयर हेडफोन मून, ड्यून और अर्थ कलर ऑप्शन में आते हैं
  • इन्हें Apple के ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है

Photo Credit: Apple

Apple ने भारत में Beats Studio Pro Kim Special Edition हेडफोन लॉन्च किया है। ओवर-ईयर हेडफोन में हाई-फिडेलिटी साउंड के लिए 40mm कस्टम अकूस्टिक ड्राइवर और बेहतर आइसोलेशन के लिए एडेप्टिव एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) फीचर शामिल है। इसका ट्रांसपेरेंसी मोड आसपास के साउंड को कानों तक पहुंचाने का काम करता है, जबकि Dolby Atmos और Spatial Audio तकनीक एक इमर्सिव 360-डिग्री साउंड एक्सपीरिएंस देने का दावा करती है। ANC ऑफ के साथ यह 40 घंटे तक के प्लेबैक और केवल दस मिनट के चार्ज से चार घंटे के यूसेज की पेशकश करने का दावा करता है। इन हेडफोन में क्लीयर कॉल के लिए एडवांस माइक्रोफोन भी शामिल हैं।

Beats Studio Pro Kim Special Edition हेडफोन को भारत में 37,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। ओवर-ईयर हेडफोन को मून, ड्यून और अर्थ कलर ऑप्शन में आते है। इन्हें Apple के ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Beats Studio Pro Kim Special Edition हेडफोन ओवर-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें हाई-फिडेलिटी ऑडियो के लिए 40mm कस्टम अकूस्टिक ड्राइवर मिलते हैं। बाहरी शोर को रोकने के लिए हेडफोन एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) के साथ आते हैं। एडेप्टिव होने के कारण ये आसपास की स्थिति और शोर के हिसाब से खुद एडजस्ट होने की क्षमता रखता है। यदि कोई हेडफोन लगाए रखते हुए बाहर की आवाजों को सुनना चाहता है, तो उसके लिए इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलता है। 

Beats हेडफोन Dolby Atmos और स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है और 360-डिग्री साउंडस्टेज प्रदान करता है। इसमें मौजूद एडवांस माइक्रोफोन बैकग्राउंड नॉयस को कम करके कॉल क्वालिटी में सुधार करने का दावा करते हैं। हेडफोन ANC ऑफ के साथ 40 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करने का दावा करते हैं। इसमें फास्ट-चार्जिंग फीचर भी शामिल है, जो केवल दस मिनट के चार्ज के साथ चार घंटे का प्लेबैक टाइम देने का दावा करता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए एक USB Type-C पोर्ट शामिल है। Beats Studio Pro Kim Special Edition के बॉक्स में हेडफोन के समान रंग का एक कैरी केस और कस्टम वूवन केबल मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.