आधे दामों में रीफर्बिश्ड Apple Watch Series 9 हुई बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें सबकुछ

Apple Watch GPS मॉडल 41 मिमी साइज की कीमत 2,499 युआन (लगभग 28,757 रुपये) और 45 मिमी साइज की कीमत 2,699 युआन (लगभग 31,058 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch GPS 41 मिमी साइज की कीमत 2,499 युआन (लगभग 28,757 रुपये) है।
  • Apple Watch GPS 45 मिमी साइज की कीमत 2,699 युआन (लगभग 31,058 रुपये) है।
  • Apple Watch Series 9 को सितंबर 2023 में पेश किया गया था।

Apple Watch Series 9 की बैटरी 18 घंटे तक चल सकती है।

Photo Credit: Apple

Apple चाइना ने अपने रीफर्बिश्ड एप्पल वॉच मॉडल में विस्तार करते हुए Apple Watch Series 9 को शामिल किया है। नई एप्पल वॉच की कीमत 2,499 युआन (लगभग 31,624 रुपये) से शुरू होती है। रीफर्बिश्ड Apple Watch Series 9 एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील, सिरेमिक और ग्लास समेत कई कलर्स और स्टाइल में आती है। इस वॉच का सेल्युलर मॉडल भी उपलब्ध हैं। यहां हम आपको रीफर्बिश्ड Apple Watch के विस्तार से बता रहे हैं।


Apple Watch की कीमत


रिपोर्ट के अनुसार, Apple Watch GPS मॉडल 41 मिमी साइज की कीमत 2,499 युआन (लगभग 28,757 रुपये) और 45 मिमी साइज की कीमत 2,699 युआन (लगभग 31,058 रुपये) से शुरू होती है। जीपीएस + सेलुलर मॉडल 41 मिमी साइज की कीमत 3,199 युआन (लगभग 37,540 रुपये) और 45 मिमी साइज की कीमत 3,199 युआन (लगभग 37,540 रुपये) से शुरू होती है। ये कीमतें नई Apple Watch Series 9 मॉडल की कीमत की तुलना में 500 युआन (लगभग 5,753 रुपये) से 800 युआन (लगभग 9,206 रुपये) तक डिस्काउंट दिखाती है।
Advertisement

Apple Watch Series 9 को सितंबर 2023 में पेश किया गया था। इस वॉच में 5.6 बिलियन ट्रांजिस्टर के साथ नया S9 SIP है, जो सीरीज 8 की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। यह चिप 30 प्रतिशत तेज GPU परफॉर्मेंस प्रदान करती है। Apple का दावा है कि Apple Watch Series 9 एक बार फुल चार्ज होने पर 18 घंटे तक चल सकती है। डिस्प्ले 2,000 निट्स की आउटडोर पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जो सीरीज 8 की ब्राइटनेस से डबल है।

Apple ने Series 9 के लिए एक नया "डबल टैप" जेस्चर भी पेश किया है। डिस्प्ले पर अपनी उंगली और अंगूठे को एक साथ टैप करके आप कुछ एक्शन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple रीफर्बिश्ड Apple Watch मॉडल पर 1 साल की वारंटी प्रदान करता है। हालांकि, ये वॉच बिल्कुल नई नहीं हो सकती हैं और कुछ खामियां दिख सकती हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.