Amazfit Stratos 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

भारत से पहले Amazfit Stratos 3 स्मार्टवॉच पिछले साल अगस्त में ग्लोबली लॉन्च की जा चुकी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 जून 2020 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Stratos 3 में मिलेंगे 80 स्पोर्ट्स मोड
  • स्मार्टवॉच में मौजूद है सर्कुलर डायल ट्रांसफ्लेक्टिव डिस्प्ले
  • स्मार्टवॉच में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर मौजूद

Amazfit Stratos 3 में में 1.34 इंच का डिस्प्ले

Amazfit Stratos 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दी गई है, जो ट्रैकिंग फीचर्स में 80 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। कंपनी ने भारत लॉन्च की जानकारी टीज़र के जरिए सार्वजनिक की। भारत से पहले यह स्मार्टवॉच पिछले साल अगस्त में ग्लोबली लॉन्च की जा चुकी है। Amazfit Stratos 3 सर्कुलर डायल के साथ आती है और इसमें ट्रांसफ्लेक्टिव डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5ATM वाटर रसिस्टेंस भी मौजूद है, बैटरी 14 दिन तक आपका साथ देगी। यह स्मार्टवॉच भारत में खरीद के लिए आज से उपलब्ध है।
 

Amazfit Stratos 3 price in India

Amazfit Stratos 3 की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। कंपनी ने जानकारी दी कि यह स्मार्टवॉच आज 22 जून रात 8 बजे से Flipkart और Amazfit India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह वॉच आपको सिंगल ब्लैक स्ट्रैप ऑप्शन में ही मिलेगी।
 

Amazfit Stratos 3 specifications

Amazfit Stratos 3 स्मार्टवॉच में 1.34 इंच (320x320 पिक्सल) सर्कुलर डायल ट्रांसफ्लेक्टिव डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। यह वॉच चार फिज़िकल बटन, स्टेनलेस स्टील डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ 2 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Amazfit Stratos 3 की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि जब आप इसका इस्तेमाल अल्ट्रा एंड्योरेंस मोड में करते हैं तो यह 14 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है और जब आप इसका इस्तेमाल स्मार्ट मोड में करते हैं तो बैटरी लाइफ 7 दिन की हो जाती है। लगातार जीपीएस का इस्तेमाल करने पर एक्यूरेट मोड में यह 35 घंटे, बैलेंस्ड मोड पर 45 घंटे और पावर सेविंग मोड में 70 घंटे चलती है। Amazfit Stratos 3 में 80 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग, आउटडोर स्कैटिंग, तलवारबाजी, करांटे आदि जैसे गेम शामिल हैं।

सेंसर्स की बात करें, तो इसमें बायोट्रैकर PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर, 6-axis एक्सेलेरोमीटर, 3-axis जियोमैग्नेटिक सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें VO2Max, एक्सरसाइज़ इफेक्ट्स (TE), एक्सरसाइज़ लोड (TD) और रिकवरी टाइम डेटा ट्रैकिंग भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एनएफसी, GPS/ Glonass, ब्लूटूथ वी5.0 और वाई-फाई 802.11 b/g/n शामिल हैं। साथ ही यह स्मार्टवॉच 5ATM वॉटरप्रूफ भी है, यानी कि यह वॉच 50 मीटर गहरे पानी में भी काम करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.