Amazfit

Amazfit - ख़बरें

  • Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!
    Amazfit ने भारत में Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। Active 3 Premium में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं T-Rex Ultra 2 में 1.5-इंच डिस्प्ले, टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन तक बैटरी का दावा किया गया है। Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है और यह Apex Silver कलर में आती है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है और इसे Black Magma कलर में पेश किया गया है।
  • Amazfit Active 3 Premium लॉन्च हुई 3000 निट्स ब्राइटनेस, 4GB रैम, 12 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Amazfit Active 3 Premium को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच फिटनेस उत्साहियों के लिए काफी उपयोगी कही गई है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है।
  • Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने T Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन और ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है। डिवाइस Zepp OS 5 पर चलती है और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट करती है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज, 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड और 870mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य उपयोग में 30 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत 549.99 डॉलर रखी गई है और यह वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध है।
  • Amazfit Active Max भारत में लॉन्च: ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 160+ वर्कआउट मोड्स और 25 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और 2.5D ग्लास भी मिलता है। Amazfit Active Max Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। 658mAh बैटरी को लेकर दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 25 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत भारत में ₹15,999 रखी गई है।
  • Amazon Great Republic Day सेल में Rs 5 हजार से सस्ते में मिल रहीं ये बेस्ट स्मार्टवॉच
    Amazon Great Republic Day सेल में Boat, Noise, Amazfit जैसे पॉपुलर नाम ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल किए गए हैं जो जबरदस्त ऑफर वियरेबल्स पर दे रहे हैं। सेल में मिल रहीं इन स्मार्टवॉच में एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स, फिटनेस ट्रैकिंग, लेटेस्ट सेंसर्स मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट वियरेबल्स पर ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट है।
  • Amazon Great Republic Day Sale 2026 में iPhone 17 Pro, iPhone 15, Samsung स्मार्टवॉच पर Rs 10 हजार से ज्यादा की छूट!
    Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू होने में अब केवल दो दिन ही शेष रह गए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट की यह साल की सबसे बड़ी सेल्स में से एक है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है। सेल में कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी रेंज को शामिल करने जा रही है। इनमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट TV, वायरलेस स्पीकर, स्मार्टवॉच, स्मार्ट होम डिवाइसेज आदि पर भारी छूट मिल रही है।
  • Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगी 25 दिन बैटरी के साथ, जानें फीचर्स
    Amazfit की ओर से भारत में नई स्मार्टवॉच Amazfit Active Max को लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके मेन फीचर्स का भी खुलासा किया है। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेफ्टी के लिए 2.5D ग्लास इस पर दिया गया और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मौजूद है।
  • Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm स्मार्टवॉच हुई टैक्टिकल ब्लैक में लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
    Amazfit ने अमेरिका में Amazfit T-Rex 3 Pro 44 मिमी का नया टैक्टिकल ब्लैक वर्जन लॉन्च किया है। T-Rex 3 Pro 44 mm Tactical Black की कीमत अमेरिका में अब 379.99 डॉलर (लगभग 33,919 रुपये) है जो कि असली 399.99 डॉलर (लगभग 35,704 रुपये) कीमत से 20 डॉलर (लगभग 1,785 रुपये) का डिस्काउंट है। Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm के टैक्टिकल ब्लैक मॉडल में मौजूदा 44 मिमी और 48 मिमी वेरिएंट जैसे समान फीचर्स हैं।
  • Amazfit लाई नई स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, सिंगल चार्ज में 17 दिन चलती है बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने T-Rex 3 Pro का नया 44mm वर्जन लॉन्च किया है। 48mm मॉडल से यह छोटा और हल्का है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में भी रिलीज किया जाएगा। नया वर्जन आर्कटिक गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
  • Amazon Sale: Amazfit, Fossil और कई ब्रांड्स की स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Amazfit Bip 6 को 14,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Fastrack Marvellous FX2 को 9,495 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 5,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इन स्मार्टवॉचेज में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े बहुत से फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Amazon ग्रेट इंडियन सेल में Rs 1,049 में मिल रही Noise, Amazfit जैसी ब्रांडेड स्मार्टवॉच, जानें डील्स की पूरी लिस्ट
    अमेजन की सेल में Noise, Amazfit समेत अन्य नामी कंपनियों की स्मार्टवॉच पर भारी छूट दी जा रही है। SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा EMI का विकल्प भी है, साथ ही कूपन और एक्सचेंज डील्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।
  • 10 हजार रुपये में आने वाली टॉप 5 स्मार्टवॉच, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
    भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये के बजट में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। Noise Pro 6 अमेजन पर 5,999 रुपये में लिस्ट की गई है। Amazfit Active 2 अमेजन पर 9,999 रुपये में लिस्टेड है। Fire-Boltt Clikk फ्लिपकार्ट पर 10,399 रुपये में लिस्टेड है। Fitbit Versa 3 फ्लिपकार्ट पर 10,899 रुपये में उपलब्ध है। Titan Celestor फ्लिपकार्ट पर 9,995 रुपये में मिल रही है।
  • Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच के साथ भारत में लॉन्च हुआ बिना डिस्प्ले वाला फिटनेट ट्रैकर Helio Strap, जानें कीमत
    Amazfit ने भारत में दो नए वियरेबल्स - Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच और Amazfit Helio Strap फिटनेस बैंड लॉन्च किए हैं। Balance 2 में 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, डुअल-बैंड GPS और 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसमें 658mAh बैटरी है जो 21 दिन तक चलती है। Helio Strap स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड है जिसमें 24x7 हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, 27 वर्कआउट मोड्स और 10 दिन बैटरी बैकअप है। कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 8,999 रुपये रखी गई है और दोनों की सेल 28 अगस्त से शुरू हो गई है।
  • Amazon Prime Day Sale: Amazfit, OnePlus, Samsung की स्मार्टवॉचेज पर बेस्ट डील्स
    इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, यह सेल केवल एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स के लिए है। इस सेल में कुछ प्रमुख ब्रांड्स की स्मार्टवॉचेज को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है। इस सेल में Amazfit, OnePlus, Samsung और Fire-Boltt की स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Amazfit Active 2 Square स्मार्टवॉच सैटेलाइट सिस्टम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Active 2 Square को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें प्रीमियम हार्डवेयर और हेल्थ-फर्स्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स को जोड़ते हुए इसे एक पावर-पैक्ड ऑप्शन बनाया है। इसकी भारत में कीमत 25,999 रुपये (MRP) रखी गई है, लेकिन इसे Amazon Prime Day Sale (12 से 14 जुलाई) के दौरान 12,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदा जा सकता है। Prime मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह वॉच ऑनलाइन के साथ कुछ सिलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »