Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट 8GB रैम, 12000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Redmi ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। Redmi Pad 2 Pro 5G Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और Android-बेस्ड HyperOS फीचर्स के साथ पेश किया गया है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।