Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 सपोर्ट मिलता है।

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

REDMI 15A 5G की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Redmi 15A 5G में 6300mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट
  • 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया
  • कीमत 12,999 रुपये से 16,499 रुपये तक
विज्ञापन

Redmi 15A 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया 5G स्मार्टफोन 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है और इसमें 6GB तक RAM के साथ 6GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा और 32MP प्राइमरी रियर कैमरा है। डिवाइस Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है और Xiaomi की ओर से Redmi 15A 5G को 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने का वादा किया गया है।

Redmi 15A 5G price in India, availability

Redmi 15A 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इसका 4GB + 64GB वेरिएंट 12,999 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। फोन Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी बिक्री 3 अप्रैल से Mi.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

Redmi 15A 5G specifications

Redmi 15A 5G में 6.9-इंच HD+ (1600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें DC डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है। बैटरी की बात करें तो Redmi 15A 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 1000 चार्जिंग साइकल या करीब 3 साल के इस्तेमाल के बाद भी 80 प्रतिशत तक हेल्थ बनाए रख सकती है।

Redmi 15A 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 6nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। स्मार्टफोन 4GB/6GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेक्शन में 32MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह कथित तौर पर डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  2. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  3. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  4. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  5. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  6. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  8. Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत
  9. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »