Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
कंपनी के इस सबसे बड़े QLED टेलीविजन का प्राइस 69,999 रुपये का है। शाओमी ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 5,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट की पेशकश की है। इससे इस TV का प्राइस घटकर 64,999 रुपये हो जाएगा। Xiaomi QLED TV X Pro 75 को प्री-बुक कराने वाले कस्टमर्स को 10,999 रुपये की कीमत की चार वर्ष की वॉरंटी की भी पेशकश की है।