Xiaomi ने लॉन्च किया गजब पेन, बच्चों की पढ़ाई में करेगा मदद, शब्दों को पहचानना करेगा आसान
Xiaomi ने बाजार में Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 की कीमत 349 युआन (लगभग 4,076 रुपये) है। Mijia Dictionary Pen C1 में 3.02 इंच की हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले है। यह क्लास 1 से 9 तक के स्कूल पाठ्यक्रम के हिसाब से बाइलिंगुअल कंटेंट का सपोर्ट करता है। इसकी बैटरी लंबे समय तक चलती है, जिसके साथ 100 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।