16GB रैम, 9200mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट्स को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। टैबलेट्स में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं और 32.K रिजॉल्यूशन से लैस हैं। प्रोसेसर के तौर स्नैपड्रैगन 8एस जेन4 इनमें लगाया गया है। टैबलेट में 9200mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।