Xiaomi Buds 6 ग्लोबल मॉडल में 35 घंटे की बैटरी होने का दावा किया गया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Buds 6 के ग्लोबल मॉडल में 11mm के ट्रिपल मेग्नेटिक ड्राइवर लगे हैं।
Xiaomi Buds 6 को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं। कहा गया है कि इनमें 35 घंटे की बैटरी मिलती है। इनमें 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ये वजन में हल्के हैं और प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम है। कंपनी ने Harman Golden Ear Team के साथ भागीदारी की है जिसके माध्यम से इनमें खास EQ ट्यूनिंग प्रोफाइल दी गई हैं। इन्हें Graphite Black, Pearl White, Titan Gray, और Nebula Purple जैसे कलर्स में पेश किया गया है। कंपनी ने इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP54 रेट किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में खास बातें।
Xiaomi Buds 6 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यूके में इनकी कीमत £99.99 (लगभग 12,900 रुपये) है। वहीं, यूरोप में €119.99 (लगभग 13000 रुपये) में इन्हें खरीदा जा सकता है। कंपनी ने ईयरबड्स को Graphite Black, Pearl White, Titan Gray, और Nebula Purple जैसे वेरिएंट्स में पेश किया है। खरीदे के लिए ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं।
Xiaomi Buds 6 में सेमी-इन-ईयर डिजाइन मिलता है। ये वजन में हल्के हैं। प्रत्येक बड का वजन 4.4 ग्राम है। इनमें 11mm के ट्रिपल मेग्नेट डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। Qualcomm aptX लॉसलैस कोडेक का सपोर्ट इनमें दिया गया है। कंपनी ने Harman Golden Ear Team के साथ भागीदारी की है। जिसके माध्यम से इनमें खास EQ ट्यूनिंग प्रोफाइल दी गई हैं। इनमें एडेप्टिव साउंड एल्गोरिदम का सपोर्ट है जो यूजर के ईयर कैनाल के अनुसार फ्रिक्वेंसी को एडजस्ट कर सकता है।
Xiaomi Buds 6 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें तीन माइक्रोफोन लगे हैं। कंपनी का दावा है कि ये 12m/s की स्पीड वाली हवा के शोर में भी बेहतर कॉल क्वालिटी दे सकते हैं। बैटरी के लिए कहा गया है कि इनमें सिंगल चार्ज में 6 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ मिलाकर 35 घंटे तक का बैकअप ये दे सकते हैं। कंपनी ने इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP54 रेट किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत