Xiaomi 17T Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
Xiaomi ने ऑस्ट्रिया के बाजार में Xiaomi 17T Pro को लॉन्च किया है। Xiaomi 17T Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899.99 (लगभग 1,00,195), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999.99 (लगभग 1,11,330 रुपये) और 12GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1099.99 (लगभग 1,22,460 रुपये) है। वहीं 17T Pro डीप ब्लू, डीप वायलेट और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।