Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस

Xiaomi अपने स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए कथित तौर पर अपने नए सब-फ्लैगशिप मॉडल को लेकर आने वाला है।

Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 स्किन के साथ आएगा।
  • Xiaomi 17T में 12GB रैम दी जा सकती है।
  • Xiaomi 17T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट मिल सकता है।
विज्ञापन

Xiaomi अपने स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए कथित तौर पर अपने नए सब-फ्लैगशिप मॉडल को लेकर आने वाला है। आगामी लाइनअप में दो स्मार्टफोन जैसे कि Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro  शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, अब Xiaomi 17T एक बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर के बारे में पता चला है। आइए Xiaomi 17T के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 17T कब होगा लॉन्च

Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन भारत में अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है।

Xiaomi 17T आया गीकबेंच पर नजर

गीकबेंच AI डेटाबेस पर मॉडल नंबर 2602DPT53G वाला एक Xiaomi स्मार्टफोन नजर आया है। पिछली सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के आधार पर, यह मॉडल नंबर Xiaomi 17T से मिलता है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 3.40GHz पर क्लॉक एक प्राइम कोर, 3.20GHz पर तीन परफॉर्मेंस कोर और 2.20GHz पर चार एफिशिएंसी कोर हैं। ग्राफिक्स के लिए आगामी Xiaomi फोन Mali-G720 MC8 GPU से लैस है।

यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट लगता है। आपको बता दें कि इस चिपसेट का इस्तेमाल Oppo K15 Pro, iQOO Z11 5G और Motorola Edge 70 Pro जैसे फोन में भी किया गया है। इसे परफॉर्मेंस-केंद्रित सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग में 11.09GB रैम का सुझाव मिला है, जो कि 12GB के तौर पर आ सकती है। Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 स्किन के साथ आएगा। लिस्टिंग के अनुसार, कथित फोन ने गीकबेंच AI 1.7.0 में एंड्रॉयड AArch64 (CPU) सिंगल प्रेसिजन टेस्ट में 777 प्वाइंट और हाफ प्रेसिजन टेस्ट में 858 प्वाइंट हासिल किए।

पहले प्वाइंट से एआई की कंप्युटेशनल पावर का पता चलता है, जबकि दूसरा कई एआई वर्कलोड को मैनेज करने की इसकी कैपेसिटी को दर्शाता है। कथित फोन ने एआई प्रोसेसिंग एफिशिएंसी को मापने वाले क्वांटाइज्ड टेस्ट में 1,160 प्वाइंट भी हासिल किए। Xiaomi 17T सीरीज पहले ही IMDA और NBTC डेटाबेस समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स पर नजर आ चुकी है, जिससे सुझाव मिलता है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro दोनों पर फिलहाल काम चल रहा है, जिसमें17T Pro में दमदार स्पेसिफिकेशंस होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »