Xiaomi ने Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G समेत कुछ स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है। कंपनी के मुताबिक अब इन डिवाइस को कोई OTA अपडेट, सिक्योरिटी पैच या नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। Xiaomi 12 और 12 Pro को Android 15 और HyperOS 3.0 तक अपडेट मिला, जबकि बाकी मॉडल Android 14 पर ही रुक गए। कंपनी का कहना है कि Snapdragon 8 Gen 1 जैसे पुराने प्रोसेसर नए AI बेस्ड HyperOS को सही तरीके से हैंडल नहीं कर पा रहे, जिससे परफॉर्मेंस और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 हो सकता है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने Poco X8 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी Redmi का पॉपुलर फोन इन दिनों बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। कंपनी ने अपनी नोट सीरीज के धांसू फोन Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत गिरा दी है। कंपनी इस फोन पर इन दिनों भारी छूट दे रही है। Redmi Note 13 Pro 5G का अधिकतम खुदरा मूल्य 28,999 रुपये होता है। लेकिन इन दिनों इस फोन को 17 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Redmi ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। Redmi Pad 2 Pro 5G Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और Android-बेस्ड HyperOS फीचर्स के साथ पेश किया गया है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
Xiaomi ने The Grand Finale Sale की सेल शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Redmi Pad 2 शाओमी की The Grand Finale Sale में 19,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi Note 14 5G सेल में 21,999 रुपये के बजाय 16,499 रुपये में मिल रहा है।
Xiaomi ने आधिकारिक साइट पर एक नया टीजर पोस्टर जारी किया है जिसमें एक नया टैबलेट मॉडल नजर आया है। फोटो में टैबलेट के ठीक ऊपर Pro लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें नीचे Redmi XXX 2 XXX लिखा हुआ है। इससे यह साफ होता है कि Redmi Pad 2 Pro है, जिसे सितंबर 2025 में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था।
Redmi Pad 2 Pro को पेश किया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने Xiaomi 15T और 15T Pro स्मार्टफोन, Watch S4 और Band 10 भी पेश किए। Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं टॉप-एंड 8GB + 256GB Matte Glass वेरिएंट और इसके 5G मॉडल दोनों की कीमत EUR 379.9 (करीब 40,000 रुपये) है। टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में आया है, जिसमें Lavender Purple, Silver और Graphite Gray शामिल हैं।
भारत में 1 लाख रुपये से महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, iPhone 16 Pro, Xiaomi 15 Ultra, Google Pixel 9 Pro XL जैसे Samsung Galaxy Z Fold6 5G शामिल हैं। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
Amazon पर आज से Amazon Great Indian Festival Sale 2024 शुरू हो गई है। अगर आप 40 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Samsung Galaxy S22 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 35,280 रुपये में लिस्ट है। Oppo Reno 12 Pro 5G का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 39,499 रुपये में लिस्ट है। Xiaomi 14 CIVI का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Amazon पर आज से सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon Great Indian Festival Sale 2024 शुरू हो गई है। अगर आप 50 हजार रुपये के बजट में अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो सेल में अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। iPhone 13 का 128GB वेरिएंट 41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Motorola Razr 40 Ultra का 8GB/256GB वेरिएंट अमेजन पर 44,249 रुपये में लिस्ट किया गया है। HONOR 200 Pro 5G का 12GB/512GB वेरिएंट अमेजन पर 44,998 रुपये में लिस्ट है।