WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
WhatsApp ऐप के अंदर ही अपने पसंद के अवतार बनाने की सुविधा मिलती है, जिससे आप कस्टम स्टिकर के जरिए खुद को जाहिर कर सकते हैं। यहां तक कि अपने अवतार को प्रोफाइल फोटो के तौर पर भी सेट कर सकते हैं। यह फीचर भारत और दुनिया भर में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है। आप कभी भी अपना अवतार हटा सकते हैं। अवतार को डिलीट करना पर्मानेंट है और इसे वापस नहीं लाया जा सकता है। आपकी फोटो का उपयोग किसी अन्य चीज के लिए नहीं किया जाएगा।