WhatsApp एंड्रॉयड पर जल्द आ सकता है फोटो फिल्टर फीचर

WhatsApp में यूज़र के लिए कई नए फीचर जोड़े गए हैं, खासकर मीडिया शेयरिंग से संबंधित। इनमें से एक गौर करने वाला फीचर फोटो फिल्टर जो जून महीने से आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध रहा है।

WhatsApp एंड्रॉयड पर जल्द आ सकता है फोटो फिल्टर फीचर
ख़ास बातें
  • WhatsApp में यूज़र के लिए कई नए फीचर जोड़े गए हैं
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर इस फीचर की झलक मिली है
  • फोटो फिल्टर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.297 पर पेश किया गया
विज्ञापन
WhatsApp में यूज़र के लिए कई नए फीचर जोड़े गए हैं, खासकर मीडिया शेयरिंग से संबंधित। इनमें से एक गौर करने वाला फीचर फोटो फिल्टर जो जून महीने से आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध रहा है। हालांकि, एंड्रॉयड यूज़र को अब तक यह फीचर नहीं मिला है। अच्छी बात यह है कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर इस फीचर की झलक मिली है। इसके बाद से फीचर को आम यूज़र के लिए रोल आउट किए जाने की संभावना बढ़ गई है।

एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, फोटो फिल्टर फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.297 पर पेश किया गया था। लेकिन इसे अगले 2.17.298 वर्ज़न से हटा लिया गया। हालांकि, मोशे ई नाम के एक टिप्सटर ने एंड्रॉयड बीटा ऐप पर इस फीचर के काम करने को लेकर तस्वीरें साझा कीं।

बीटा मोड, फीचर ने वैसे ही काम किया जैसा यह आईफोन पर चलता है। यूज़र को व्हाट्सऐप पर जाना होगा। इसके बाद उस प्रोफाइल पर जाएं जहां मीडिया फाइल भेजना है। इसके बाद आप चाहें को तस्वीर खींच लें या वीडियो कैपचर कर लें। अगर आपको पुराने फाइल को चुनना है तो वो भी संभव है। इसके बाद ऊपर की तरफ स्वाइप करना होगा। ऊपर स्वाइप करने पर पांच फिल्टर सामने आ जाएंगे। इसके बाद आप किसी एक को चुन सकते हैं। ये पॉप, बी एंड डब्ल्यू, कूल, फिल्म और क्रोम फिल्टर के साथ आता है। हम आने वाले समय में व्हाट्सऐप द्वारा और फिल्टर जोड़ने जाने की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसा एंड्रॉयड के आम यूज़र के लिए रोल आउट किए जाने के बाद संभव है।

यह फीचर व्हाट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्ज़न पर नहीं उपलब्ध है। इसलिए निराश होने के लिए तैयार रहिए। हालांकि, यह फीचर आईओएस ऐप पर पिछले दो महीने से उपलब्ध रहा है। ऐसे में एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध होना तय है। अगर आप फोटो फिल्टर फीचर के लिए इंतज़ार नहीं कर सकते तो व्हाट्सऐप का एंड्रॉयड वर्ज़न 2.17.297 का एपीके मिरर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ऐप को गूगल प्ले से अपने आप अपडेट करने पर रोक लगा दें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Android Beta, Photo Filter, Apps, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »