WhatsApp Mute Video फीचर काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे पहले यूज़र्स को वीडियो से ऑडियो म्यूट करने के लिए अन्य वीडियो एडिटिंग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आप ऐसा स्टेटस डालते समय या वीडियो भेजते समय चुटकी में कर सकते हैं।
WhatsApp बीटा यूज़र्स, जो भी लेटेस्ट वर्ज़न 2.21.3.13 पर हैं उन्हें यह नया Mute video फीचर प्राप्त होगा। इस फीचर की मदद से वह किसी वीडियो क्लिप को दूसरे कॉन्टेक्ट्स से साझा करने से पहले वीडियो को म्यूट कर सकेंगे।