Xiaomi ने लॉन्च किया गजब वॉटर प्यूरीफायर जो बर्फ भी जमाता है और पानी भी गर्म करता है
Xiaomi Mijia Water Purifier Ice-Making Edition चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है। Mijia Water Purifier Ice-Making Edition की कीमत 4,499 युआन (लगभग 55,430 रुपये) है, जबकि शुरुआती कीमत 4,099 युआन (लगभग 50,519 रुपये) है। Mijia Water Purifier Ice-Making Edition एक वेरिएबल-फ्रीक्वेंसी आइस-मेकिंग सिस्टम का उपयोग करता है जो स्टैंडर्ड मोड में 15 मिनट में 10 ग्राम के 5 ट्रांसपेरेंट आइस क्यूब बनाता है। यह एक क्विक मोड का भी सपोर्ट करता है।