सभी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर लॉन्च कर रही हैं। गुरुवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 69 रुपये वाले सुपरवीक पैक को लॉन्च करने के बाद वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर नया ऑफर लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन ने दिल्ली और एनसीआर सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए ऑफर पेश किए हैं।
रिलायंस जियो की चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने के मकसद से वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नया फर्स्ट रीचार्ज कूपन पेश किया है। 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।