Unitree Humanoid Robot

Unitree Humanoid Robot - ख़बरें

  • रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
    चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics’ से पहले एक ह्यूमनॉइड रोबोट का हादसा चर्चा में है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान रोबोट तेज रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ा, लेकिन आखिर में समय पर रुक नहीं पाया और कुशन वाली सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। इस साल प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं Unitree ने अलग से अपने Superman ह्यूमनॉइड रोबोट की करीब 45.6 kmph की रिकॉर्ड स्पीड का दावा किया है।
  • Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
    चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने Superman नाम का नया ह्यूमैनॉइड रोबोट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट बिना रन-अप के करीब 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 12.66 मीटर प्रति सेकंड बताई गई है, जो करीब 45.6kmph होती है। कंपनी के मुताबिक, यह रफ्तार इंसानों की सबसे तेज दर्ज स्प्रिंट स्पीड से भी ज्यादा है। Superman की लेग लेंथ 0.85 मीटर बताई गई है और इसे तीन महीने से थोड़ा ज्यादा समय में तैयार किया गया है। हालांकि, इन आंकड़ों का अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हुआ है।
  • दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
    ह्यूमनॉइड रोबोट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चीन के मकाऊ में रोबोट ने कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला को डरा दिया था। महिला पटाने में लोक येउंग फा युएन आवासीय परिसर के पास टहल रही थी। जब महिला अपना फोन देख रही थी तभी Unitree G1 मॉडल का रोबोट अचानक महिला के पीछे आ कर रुक गया। रोबोट को देखते ही महिला घबरा गई और उस पर जोर से चिल्लाई।
  • पहियों पर चलने वाला रोबोट! Unitree ने लॉन्च किया G1-D रोबोट, ऐसे करता है काम
    Unitree Robotics की ओर से पहला पहियों वाला रोबोट लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नया G1-D रोबोट मॉडल पेश किया है जो रियल वर्ल्ड में आपके कामों में हाथ बँटा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह एडवांस डेटा कलेक्शन और मॉडल ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह दो वर्जन में पेश किया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं।
  • Amazon के रोबोट... इंसान को रिप्लेस कर आपके दरवाजे पर डिलीवर करेंगे ऑर्डर!
    डोरस्टेप डिलीवरी का सीन अब जल्द ही पूरी तरह बदल सकता है। Amazon अब ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर काम कर रहा है जो सीधे डिलीवरी वैन से “कूदकर” बाहर आएंगे और पैकेज यूजर के दरवाजे तक पहुंचाएंगे। यह रोबोट टेस्टिंग अभी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में चल रही है, जहां उन्हें ‘ह्यूमनॉइड पार्क’ नाम की एक खास जगह में ट्रेनिंग दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि ये रोबोट Amazon के Rivian इलेक्ट्रिक वैन के साथ इंटीग्रेट होंगे और फिलहाल इसे एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि यह एक्सपेरिमेंट इस ओर इशारा करता है कि भविष्य में डिलीवरी जॉब्स पूरी तरह ऑटोमेशन की तरफ जा सकते हैं।
  • चीन ने इंसानों को छोड़ा पीछे, दुनिया में पहली बार रोबोट कर रहे बॉक्सिंग
    ह्यूमनॉइड रोबोट पर बेस्ड दुनिया का पहला कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट(AI) के उपयोग का बड़ा संकेत देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी ह्यूमनॉइड बैटलबॉट को चीनी के अंदर तैयार टेक्नोलॉजी से लैस किया गया। इस मुकाबले में प्रदर्शन के साथ-साथ फाइट मैच शामिल हैं। इसमें ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट मूव दिखाते हैं और रोबोट को रियल टाइम में एरिना में इंसानों द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »