Tv Apps

Tv Apps - ख़बरें

  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • Instagram Reels अब TV पर, लॉन्च हुआ नया ऐप
    Instagram ने Reels के लिए एक नया TV ऐप पेश किया है, जिससे यूजर्स अब बड़े स्क्रीन पर Reels देख पाएंगे। Meta के मुताबिक, यह ऐप Reels को एक साथ देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। TV ऐप में Reels को अलग-अलग चैनल्स में दिखाया जाएगा, जो यूजर्स की पसंद और इंटरेस्ट पर आधारित होंगे। होम स्क्रीन पर वीडियो थंबनेल्स मिलते हैं और किसी Reel पर क्लिक करने पर पोर्ट्रेट वीडियो ओपन होता है। फिलहाल यह ऐप टेस्टिंग फेज में है और अमेरिका में Amazon Fire TV डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है।
  • बड़ी स्क्रीन पर Reels स्क्रोल करने के लिए तैयार हो जाओ, आ रहा है Instagram TV ऐप!
    Instagram अपने ऐप एक्सपीरियंस को एक नए डाइमेंशन में ले जाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में iPad के लिए ऐप लॉन्च करने के बाद अब Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Smart TV के लिए भी ऐप पर काम कर रहा है। इसका मकसद Instagram को सिर्फ फोन तक नहीं, बल्कि बड़े स्क्रीन पर भी लाना है। यदि यह हालिया मीडिया रिपोर्ट सच साबित होती है, तो भविष्य में यूजर्स इंस्टाग्राम Reels को अपने स्मार्ट टीवी में भी स्क्रोल करते नजर आएंगे।
  • Netflix का गेमर्स के लिए तोहफा! फोन को बनाओ कंट्रोलर और TV पर खेलो वीडियो गेम्स
    Netflix ने आखिरकार अपने Smart TV ऐप पर गेमिंग का दरवाजा खोल दिया है। कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ टीवी पर गेम्स भी खेल पाएंगे। गेम्स में Pictionary: Game Night, Lego Party!, Tetris Time Warp, और Boggle Party जैसे टाइटल शामिल हैं। गेम खेलने के लिए फोन को कंट्रोलर की तरह यूज करना होगा, जिसके लिए Netflix Game Controller ऐप की जरूरत पड़ेगी।
  • Arattai vs WhatsApp: सिक्योरिटी से लेकर नए फीचर्स तक, दोनों ऐप में कितने अंतर? यहां जानें
    Arattai मेड-इन-India चैट ऐप है जिसे Zoho ने बनाया है। WhatsApp के मुकाबले इसमें कुछ खास फीचर्स जैसे Android TV सपोर्ट, Pocket और Meeting फीचर मिलते हैं। हालांकि WhatsApp के पास एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और बड़ी यूज़र बेस है। Arattai का बड़ा फायदा यह है कि इसका डेटा भारत में ही होस्ट होगा और यह मेड-इन-India ऑप्शन पेश करता है।
  • Dor Play: देखें सिंगल ऐप में 20 से ज्यादा OTT, 300+ TV चैनल, Dor Play होगा 6 फरवरी को लॉन्च
    स्ट्रीमबॉक्स मीडिया (Streambox Media) की ओर से जल्द ही एक ऐसा ऐप लॉन्च किया जाने वाला है जिसमें यूजर्स को 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी Dor Play के नाम से अपनी ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट ऐप को लॉन्च करने जा रही है जो कई कंपनियों के लिए कंपिटिशन को बढ़ा देगा। इसमें यूनिवर्सल सर्च फीचर भी होगा।
  • Amazon Prime मेंबरशिप में 20 जनवरी से बदल रहे हैं डिवाइस लिमिट के नियम!
    Amazon का हेल्प पेज बताता है कि Prime Video में 20 जनवरी, 2025 से डिवाइस टाइप पर लिमिट लगाई जाएगी। बताया गया है कि तय तारीख से यूजर मैक्सिमम 5 डिवाइस, जिनमें अधिकतम 2 TV हो सकते हैं, पर स्ट्रीम कर सकेंगे। हेल्प पेज कहता है, (अनुवादित) "आप अधिकतम 5 डिवाइस (अधिकतम 2 टीवी सहित) पर स्ट्रीम कर सकते हैं। आप किसी भी 30 दिन की अवधि में अधिकतम 2 मौजूदा डिवाइस को हटा और बदल सकते हैं।"
  • What is Cloud PC : आपका टीवी, मोबाइल बन जाएगा कंप्‍यूटर, क्‍या है नई टेक्‍नॉलजी? फटाफट से जानें
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने एक खास टेक्‍नॉलजी दिखाई है। इसकी मदद से स्मार्टटीवी को कंप्यूटर के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। इसका नाम जियो क्लाउड पीसी है। जियो का दावा है कि यह तकनीक टीवी को कंप्यूटर में बदल देगी। यूजर को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट टीवी, टाइपिंग कीबोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की जरूरत होगी। जिनके पास स्मार्ट टीवी नहीं हैं, उनका नॉर्मल टीवी भी सेट-टॉप बॉक्स से कंप्यूटर बन जाएगा।
  • JioTV+ ऐप, 800 चैनल, OTT कंटेंट के साथ Apple TV और Amazon Firestick के लिए हुई उपलब्ध
    यूजर्स Android TV डिवाइस के लिए Google Play Store के जरिए JioTV+ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, और Apple TV या Amazon के Fire OS पर काम करने वाले TV के लिए ऐप प्राप्त करने के लिए भी समान चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • BSNL यूजर्स Free में देख पाएंगे Live TV! Jio, Airtel को टक्कर देने के लिए आ रहा ऐप
    BSNL अपनी Live TV सर्विस जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा सकती है। कंपनी ने मध्य प्रेदश में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। BSNL अपनी Live TV सर्विस को फाइबर टू दि होम (FTTH) कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध करवा रही है। Live TV देखने के लिए यूजर्स को अनलिमिटिड डेटा दिया जाएगा। यह ऐप Android TV 10 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है।
  • ऑनलाइन ऐडवर्टाइजिंग में मोनोपॉली पर Google के खिलाफ शुरू हुआ मुकदमा
    यह मुकदमा बड़ी टेक कंपनियों की ओर से मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने को रोकने के प्रयास के लिए महत्वपूर्ण है। अभियोजना पक्ष ने कहा है कि गूगल ने वेबसाइट ऐडवर्टाइजिंग टूल्स पर मोनोपॉली के लिए एक्विजिशंस के जरिए एक जटिल स्कीम बनाई है
  • BSNL ने लॉन्च किया लाइव TV ऐप, Google Play Store से कर सकते हैं डाउनलोड
    यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था।
  • JioBharat J1 4G हुआ लॉन्च, 2.8 इंच डिस्प्ले, प्राइस 1,799 रुपये
    इस मोबाइल में प्री-इंस्टॉल्ड JioTV ऐप के इस्तेमाल से यूजर्स रीजनल चैनल्स सहित 450 से अधिक चैनल्स को एक्सेस कर सकेंगे
  • Amazon ने लॉन्च की 4k सपोर्ट के साथ Fire TV स्टिक, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस Fire TV Stick में 4k अल्ट्रा HD कंटेंट स्ट्रीमिंग और HDR10+ के लिए सपोर्ट है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो भी है। कंपनी का दावा है कि देश में उपलब्ध उसकी Fire TV सीरीज में यह सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है
  • Samsung TV यूजर्स अलर्ट! 1 मार्च से स्मार्ट TV पर काम नहीं करेगा Google का ये फीचर!
    1 मार्च 2024 से सैमसंग के किसी भी टीवी मॉडल में गूगल असिस्टेंट फीचर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »