Tesla Model Y Features

Tesla Model Y Features - ख़बरें

  • Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
    कंपनी के बेंगलुरु के एक्सपीरिएंस सेंटर में मॉडल Y और मॉडल Y L की बिक्री की जाएगी। टेस्ला ने बताया है कि भारत में वह ऑफ्टर-सेल्स सपोर्ट को मजबूत कर रही है। कंपनी के मॉडल Y L की भारत में जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचाया जा रहा है। टेस्ला के Model Y L का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
  • Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    टेस्ला के इस मॉडल में बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। टेस्ला के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है।
  • BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
    बीजिंग ऑटो शो में पेश किए गए इस इलेक्ट्रिक SUV के अपडेटेड वर्जन को BYD के नए फ्लैश चार्जिंग सिस्टम से लगभग नौ मिनटों में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके रियर में फ्लोटिंग रूफ ग्राफिक के साथ नई टेल-लाइट्स हैं। इसके रियर में BYD का इल्युमिनिटेड लोगो है। इससे Atto 3 को प्रीमियम और मॉडर्न लुक मिलता है। इस कॉम्पैक्ट SUV की लंबाई 4,665 mm, चौड़ाई 1,895 mm और ऊंचाई 1,675 mm की है।
  • Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
    पिछले कुछ वर्षों में BYD ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक्सपैंशन किया है। हालांकि, कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इसने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कुछ बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग वाली एक पावरफुल बैटरी को पेश किया था। पिछले वर्ष BYD की लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की है। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की है।
  • Tesla ने गुरूग्राम में खोला पहला सुपरचार्जर स्टेशन, 250 Kw की पीक स्पीड
    टेस्ला जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में पहला फुल सेंटर गुरूग्राम में खोला था। कंपनी ने इसके साथ देश में अपनी वॉल्यूम और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराई गई हैं।
  • टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी
    देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में पेश किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं।
  • भारत में Tesla को मिल रहा कमजोर रिस्पॉन्स, सेल्स में 37 प्रतिशत की गिरावट 
    कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी। इसे मॉडल Y के लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है।
  • भारत में Tesla की धीमी रफ्तार, सितंबर में Model Y की सिर्फ 60 यूनिट्स की डिलीवरी
    कंपनी के Model Y की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और इसके शोरूम्स में कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है।
  • Tesla मुंबई में शुरू करने जा रहा अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर, जानें सबकुछ
    Tesla मुंबई में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। Tesla Model Y की कीमत अमेरिका में $44,990 (लगभग 38,58,220 रुपये) है। Model Y सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें ऑल व्हील ड्राइव सेटअप और बैटरी दी गई है। यह EPA 526 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है। यह सिर्फ 4.6 सेकंड में 0 से 96 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Tesla Model Y के नए मॉडल की चीन में डिलीवरी शुरू, 3.7 सेकंड में पकड़ेगी 100km की स्‍पीड
    हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की शुरुआती कीमत 3 लाख 89 हजार 900 युआन यानी करीब 45 लाख 47 हजार 846 रुपये है। NEDC स्‍टैंडर्ड के तहत यह कार 566 किलोमीटर की बैटरी लाइफ देती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »