Tech Review

Tech Review - ख़बरें

  • भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
    3 अगस्त की रात कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 'Under Review' में चले गए या अस्थायी रूप से ब्लॉक हो गए। प्रभावित यूजर्स ने X, Threads और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की। WhatsApp पर एक मैसेज दिख रहा था कि अकाउंट की जांच की जा रही है और 24 घंटे में रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, अधिकतर यूजर्स का अकाउंट 3-4 घंटे के भीतर फिर से चालू हो गया। Meta ने समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के दौरान कुछ मामलों में गलती हो गई थी, जिसे जल्द ठीक कर प्रभावित अकाउंट्स का एक्सेस एक्टिव कर दिया गया।
  • Amazon Shopping Hacks: ये 6 ट्रिक्स सीख लीं तो गलत प्रोडक्ट कभी नहीं खरीदेंगे!
    Amazon पर खरीदारी करते समय ज्यादातर लोग Reviews और Star Ratings पर भरोसा करते हैं, लेकिन हर Review असली या उपयोगी नहीं होता। कई बार अलग-अलग वेरिएंट्स के Reviews एक साथ दिखते हैं, जबकि कुछ Reviews दूसरे देशों के यूजर्स के भी हो सकते हैं। इसके अलावा फेक और बिना Verified Purchase वाले Reviews भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में गलत प्रोडक्ट खरीदने का खतरा बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में बताया गया है कि Amazon पर Verified Purchase, Image Reviews, Variant Filters और Latest Reviews जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करके सही और भरोसेमंद फीडबैक कैसे देखा जा सकता है।
  • boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
    boAt ने भारत में CineHead E1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 720p नेटिव रेजोल्यूशन और 1080p प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस, कीस्टोन करेक्शन और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • ECG से लेकर विसरल फैट तक, ये स्मार्ट गैजेट्स दिखाएंगे फुल बॉडी डेटा!
    रेगुलर हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करना आम बात बनती जा रही है, लेकिन अब कई स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स घर बैठे जरूरी बॉडी पैरामीटर्स ट्रैक करने का विकल्प दे रहे हैं। Withings Body Scan 40 से ज्यादा बायोमार्कर्स, 6 लीड ECG और नर्व हेल्थ स्कोर जैसे फीचर्स के साथ आता है। InBody Dial H40 सेगमेंटल बॉडी एनालिसिस देता है, जबकि Omron HBF 375 और Tanita स्केल विसरल फैट, मसल मास और BMI जैसे डेटा दिखाते हैं। Cult Smart Scale Pro 50 से ज्यादा हेल्थ मेट्रिक्स ट्रैक करने का दावा करता है। हालांकि, किसी भी मेडिकल स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
  • कर्मचारियों की ट्रैकिंग से लेकर उपलब्धियां गिनाने तक, Amazon के नई पॉलिसी चर्चा में!
    Amazon ने 2026 की शुरुआत में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में अहम बदलाव किया है। नई प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से 3 से 5 ऐसी उपलब्धियां सबमिट करने को कहा जा रहा है, जो उनके काम और इम्पैक्ट को साफ तौर पर दिखाएं। Business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को ठोस उदाहरण देने होंगे और यह भी बताना होगा कि वे कंपनी में आगे कैसे ग्रो करना चाहते हैं। यह पहली बार है जब Forte रिव्यू को इंडिविजुअल उपलब्धियों के इर्द-गिर्द औपचारिक रूप से केंद्रित किया गया है।
  • Google में हो सकती है हजारों वर्कर्स की छंटनी, स्टाफ के लिए कड़ा होगा रिव्यू सिस्टम
    अगर गूगल से निचली रैंकिंग वाले छह प्रतिशत वर्कर्स को निकाला जाता है तो यह संख्या 10,000 वर्कर्स तक हो सकती है

Tech Review - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »