SpaceX अपने Starship की 6ठवीं टेस्ट फ्लाइट को 19 नवंबर को स्पेस में भेजेगी। स्पेस एक्स ने अपने स्टारशिप पर केले का फोटो लगा रखा है जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल रॉकेट की अपर स्टेज में Starship है। जबकि फर्स्ट स्टेज में बहुत बड़ा बूस्टर लगा है। दोनों को मिलाकर यह 400 फीट ऊंचा है। साइज की तुलना के लिए केले का स्टीकर लगाया गया है।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में रविवार को इतिहास रचा गया। एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया के सबसे भारी रॉकेट स्टारशिप का पांचवीं बार परीक्षण किया। स्पेसएक्स को बड़ी कामयाबी मिली, क्योंकि रॉकेट का बूस्टर लॉन्च साइट पर वापस लौट आया। वहीं, अपर स्टेज भी तय समय पर स्पैलशडाउन के लिए हिंद महासागर में पहुंच गया। यह भविष्य में इंसान को मंगल ग्रह (Mars) तक ले जाने का रास्ता पुख्ता करेगा।
SpaceX Satellites Launch : स्पेसएक्स ने 22 स्टारलिंक सैटेलाइट्स का नया बैच लॉन्च कर दिया है। फाल्कन-9 रॉकेट की मदद से कैलिफोर्निया के वेंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से इन सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाया गया।
Starship Launch Test : अगर आज यह टेस्ट कामयाब होता है, तो कंपनी इतिहास रच देगी। दुनियाभर की स्पेस एजेंसियों की नजर इस मिशन पर है। भारत से भी इस लॉन्च टेस्ट को लाइव देखा जा सकेगा।