Sony Xperia 1 Vii Features

Sony Xperia 1 Vii Features - ख़बरें

  • Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    Sony ने बताया है कि जापान में 13 मई को एक नए Sony Xperia स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक इवेंट आयोजित होगा। वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube पर एक वीडियो में 'नेक्स्ट वन इज कमिंग' की टैगलाइन दी गई है, जिससे यह कंपनी की Xperia 1 सीरीज का हिस्सा होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है।
  • Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
    US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है।
  • Sony Xperia 1 VIII में नए कलर्स के साथ मिल सकता है अलग कैमरा लेआउट
    Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और ब्लैक के नए कलर्स में दिख रहा है। Sony Xperia 1 VIII में नए डिजाइन वाली स्क्वेयर शेप में रियर कैमरा यूनिट है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह Sony के स्मार्टफोन्स में दिए जाने वाले वर्टिकल तौर पर अलाइंड कैमरा सेटअप से अलग है।
  • Sony Xperia 1 VII की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
    Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की 4K OLED डिस्प्ले दी जाएगी। सनलाइट विजन बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए स्क्रीन कंट्रास्ट को एडजेस्ट करता है, वहीं BRAVIA टेक ब्राइटनेस और कलर को बूस्ट करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Xperia 1 VII के 512GB मॉडल की कीमत HK$10,899 (लगभग 1,18,955 रुपये) होगी जो कि बीते साल आए Xperia 1 VI से HK$400 (लगभग 4,330 रुपये) ज्यादा है।
  • Sony Xperia 1 VII के डिजाइन का हुआ खुलासा, 3 कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट से होगा लैस
    एक्सपर्टपिक ने 360 डिग्री वीडियो के जरिए Xperia 1 VII के डिजाइन का खुलासा किया है। Xperia 1 VII में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसमें ऊपर और नीचे मोटे बेजेल हैं। टॉप बेजेल में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह पिछले मॉडल के मुकाबले में थोड़ा चौड़ा और मोटा है, जिसकी लंबाई 161.9 मिमी,चौड़ाई 74.5 मिमी और मोटाई 8.5 मिमी या कैमरा बम्प पर 11 मिमी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »