• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Sony Xperia 1 VII के डिजाइन का हुआ खुलासा, 3 कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट से होगा लैस

Sony Xperia 1 VII के डिजाइन का हुआ खुलासा, 3 कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट से होगा लैस

Sony कथित तौर पर अपने आगामी फ्लैगशिप Sony Xperia 1 VII पर काम कर रहा है।

Sony Xperia 1 VII के डिजाइन का हुआ खुलासा, 3 कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट से होगा लैस

Photo Credit: Onleaks/xpertpick

Sony Xperia 1 VII

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 VII में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।
  • Sony Xperia 1 VII एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
Sony कथित तौर पर अपने आगामी फ्लैगशिप Sony Xperia 1 VII पर काम कर रहा है। हाल ही में एक्सपर्टपिक और टिपस्टर ऑनलीक्स ने 5K CAD रेंडर और 360 डिग्री वीडियो के जरिए Xperia 1 VII के डिजाइन का खुलासा किया है। यह फोन मई में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए Xperia 1 VII के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से जानते हैं।


Sony Xperia 1 VII Design


डिजाइन की बात करें तो Xperia 1 VII में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसमें ऊपर और नीचे मोटे बेजेल हैं। टॉप बेजेल में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह पिछले मॉडल के मुकाबले में थोड़ा चौड़ा और मोटा है, जिसकी लंबाई 161.9 मिमी,चौड़ाई 74.5 मिमी और मोटाई 8.5 मिमी या कैमरा बम्प पर 11 मिमी है। फोन के दाईं ओर में फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉल्यूम बटन और कैमरा शटर बटन वाला पावर बटन भी है। जबकि बाईं ओर बिलकुल प्लेन है। इस फोन में टॉप पर माइक्रोफोन और नीचे की ओर 3.5 मिमी हेडफोन जैक है।

Xperia 1 VII में वॉयस के लिए दो फ्रंट स्पीकर दिए गए हैं। नीचे की ओर एक सिम/माइक्रोएसडी स्लॉट, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक माइक्रोफोन है। फोन के रियर की ओर एक वर्टिकल कैमरा सेटअप है, जिसमें इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 70 से 200mm तक जूम सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस है। आपको बता दें कि पहले अफवाह थी कि तीनों कैमरों में सोनी के फ्लैगशिप एक्समोर टी सेंसर हो सकते हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में ऐसा नहीं लगता है। फोन में कुछ अन्य कटआउट भी हैं, जो लेजर ऑटोफोकस या ज्यादा माइक्रोफोन के लिए हो सकते हैं।


Sony Xperia 1 VII Price (Expected)


Xperia 1 VII की कीमत शुरुआती कीमत कथित तौर पर $1,399 (लगभग 1,19,659 रुपये) होगी। फिलहाल इन जानकारियों को सटीक नहीं माना जा सकता है और लॉन्च का समय नजदीक आने पर आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने आने की संभावना है।


Sony Xperia 1 VII Specifications


Sony Xperia 1 VII में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। यह फोन 12GB या 16GB रैम के साथ 256GB या 512GB स्टोरेज से लैस होकर आ सकता है। इस फोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh या उससे बड़ी बैटरी मिलने की अफवाह है। कहा जा रहा है कि ब्रांड इस फोन में 4K रेजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले प्रदान करेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और अधिकतम रिफ्रेश रेट 120Hz रहेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »