Sony Ps5 Gaming Console

Sony Ps5 Gaming Console - ख़बरें

  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
    Sony ने अपने PlayStation 5 कंसोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 2 अप्रैल से लागू होगी। इस बदलाव के बाद PS5 के सभी मॉडल्स, जिसमें स्टैंडर्ड, डिजिटल और Pro वर्जन शामिल हैं, पहले से काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर है। पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब PS5 की कीमत बढ़ाई गई है, जिससे कुल कीमत में $100 तक का इजाफा हो चुका है। फिलहाल भारत में नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले समय में बदलाव संभव है।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • Sony PS5 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 5 हजार सस्ती कीमत में मिल जाएगा प्लेस्टेशन
    Sony ने अब अपने PS5 गेमिंग कंसोल के सभी वेरिएंट पर लिमिटेड पीरियड के लिए 5 हजार रुपये के डिस्काउंट की घोषणा की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »