Software Engineering

Software Engineering - ख़बरें

  • कोडिंग करने वालों की जॉब खतरे में? OpenAI से Anthropic तक, AI लिख रहा है 90% से ज्यादा कोड
    AI अब सिर्फ कोडिंग असिस्टेंट नहीं रहा, बल्कि खुद सॉफ्टवेयर का मुख्य लेखक बनता जा रहा है। San Francisco बेस्ड AI लैब Cognition के को-फाउंडर Scott Wu ने बताया कि उनकी कंपनी में 90 प्रतिशत से ज्यादा कोड AI सिस्टम्स द्वारा लिखा जा रहा है और इंजीनियर्स को 10 प्रतिशत से भी कम कोड खुद टाइप करना पड़ता है। OpenAI ने भी हाल ही में खुलासा किया कि उसकी एक टीम ने पूरा प्रोडक्ट AI से जनरेट कोड पर शिप किया। Anthropic और xAI जैसे नाम भी इसी ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक कोडिंग की परिभाषा बदलती नजर आ रही है।
  • '25 साल बाद लौटी Tata की Sierra कार, इमोशन के साथ अब और ज्यादा प्रीमियम'
    नई सिएरा को पेट्रोल के दो और डीजल के एक इंजन में लाया गया गया है। Sierra का शुरुआती प्राइस 11.49 लाख रुपये का है। यह टाटा के नए Tidal 2.0 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड प्लेटफॉर्म पर चलती है, जो 5G और Snapdragon के साथ आता है। इसमें ADAS L2, इंफोटेनमेंट, क्लस्टर और व्हीकल सेटिंग्स सभी प्रमुख फंक्शंस सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होते हैं।
  • Microsoft के इजरायली सेना के साथ बिजनेस के विरोध में कंपनी के इंजीनियर ने दिया इस्तीफा
    पिछले महीने कंपनी ने गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का फैसला किया था। कंपनी के प्रेसिडेंट, Brad Smith ने यह स्पष्ट किया था कि ऑफिस के अंदर गाजा से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने वाले वर्कर्स को बर्खास्त किया जाएगा। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने गुरुवार को घोषणा की थी कि इजरायल और हमास शांति से जुड़ी योजना के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं।
  • Microsoft से होगी हजारों वर्कर्स की छंटनी, AI में बढ़ते इनवेस्टमेंट का असर
    यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी इनवेस्टमेंट कर रही है। इस वजह से कॉस्ट को घटाने के लिए स्टाफ में कमी की जा रही है। इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की थी। पिछले महीने के अंत में कंपनी के पास लगभग 2,28,000 वर्कर्स थे। यह इनमें से हजारों वर्कर्स को हटाने की तैयारी कर रही है। इसका विशेषतौर पर सेल्स और गेमिंग जैसी डिविजंस पर बड़ा असर होगा।
  • ब्रिटेन में 7 लाख हवाई यात्रियों ने टेक प्रोफेशनल के वर्क फ्रॉम होने से झेली मुसीबत
    पिछले वर्ष ब्रिटेन में लगभग सात लाख हवाई यात्रियों को एक IT इंजीनियर के पासवर्ड में हुई गड़बड़ी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पिछले वर्ष अगस्त में एक बैंक हॉलिडे के दिन फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में ब्रेकडाउन से इस समस्या की शुरुआत हुई थी। इससे बहुत सी फ्लाइट्स को कैंसल करना पड़ा था और बड़ी संख्या में ट्रैवलर्स घंटों तक एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे थे।
  • Kia ने भारत में रिकॉल की 30,000 से ज्यादा Carens, जानें कारण
    कंपनी ने बताया कि इन यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष फरवरी के बीच हुई थी। Kia ने पिछले वर्ष Carens की 4,000 से अधिक यूनिट्स को सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या का समाधान करने के लिए रिकॉल किया था
  • Wipro के फ्रेशर्स की सैलरी आधी करने के फैसले पर बढ़ रही नाराजगी
    Wipro dispute: विप्रो ने फ्रेशर्स को 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज का ऑफर दिया था। कंपनी ने ज्वाइनिंग से पहले फ्रेशर्स से पूछा है कि क्या वे 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का ऑफर स्वीकार करेंगे
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को TCS, Infosys से कहीं ज्यादा सैलरी देते हैं स्टार्टअप्स
    Sharechat, CRED, Meesho, Swiggy और बहुत से अन्य स्टार्टअप्स में काम करने वाले इंजीनियर्स का सालाना पैकेज TCS और Infosys जैसी ग्लोबल IT कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »