WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शेड्यूल मैसेज फीचर पर काम कर रही है। अपडेट कहता है कि इसमें यूजर मैसेज को टाइप करके रख देगा और उसे एक निर्धारित टाइम के लिए शेड्यूल कर सकेगा। यूजर अपनी मनचाही डेट और समय चुन सकता है जब भी उसे मैसेज भेजना हो।
Instagram अब 99 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे दुनिया भर में दोस्तों और परिवार के साथ कम्युनिकेट करना आसान हो जाता है। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी विदेशी भाषा में मैसेज को होल्ड रखें और ट्रांसलेट पर टैप करें। ट्रांसलेशन ऑरिजनल टेक्स्ट के नीचे नजर आएगा।
Google अब-तक आपको Gmail पर मेल शेड्यूल करने की सुविधा देता था, लेकिन अब गूगल ने अपना नया फीचर “Schedule Send” रोलआउट कर दिया है जिसके जरिए अब आप गूगल मैसेज को भी शेड्यूल कर सकते हैं।
WhatsApp Message Schedule: आपकी जानकारी के लिए बता दें, WhatsApp पर फिलहाल इन-ऐप मैसेज शेड्यूल करने जैसा कोई फीचर मौजूद नहीं है। लेकिन आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से इस प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।
WhatsApp ने मैसेज शेड्यूल करने का कोई ऑफिशियल फीचर पेश नहीं किया है। हालांकि, अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो आप व्हाट्सऐप पर मैसेज को कई थर्ड-पार्टी ऐप की सहायता से शेड्यूल कर सकते हैं। iPhone पर Siri Shortcuts के ज़रिए ऐसा करना संभव है।