6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
Samsung Galaxy M17e स्मार्टफोन 17 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले सामने आई एक लीक रिपोर्ट में इसकी संभावित कीमत करीब 13,999 रुपये बताई गई है। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। इसमें 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प होगा। इसके अलावा डिवाइस में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 16 आधारित One UI 8.0 जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।