Samsung Galaxy Z Fold 8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले होगी। दोनों डिस्प्ले 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगी। इंटरनल डिस्प्ले में ड्यूल लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का उपयोग किया जाएगा। Galaxy Z Fold 8 में लेजर-ड्रिल्ड डिस्प्ले मेटल सपोर्ट प्लेट का उपयोग होने की संभावना है।
Vivo X Fold 5 का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 9 Pro Fold से हो रहा है। Vivo X Fold 5 के 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 9 Pro Fold के 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है।
दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में Samsung के One UI 6.1 बिल्ड में मोकामोबाइल नाम के एक छिपे हुए ऐप की जानकारी भी दी गई है, जिसमें कार क्रैश सेंसर को शुरू करने और बंद करने के लिए कोड हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 5 में 12 जीबी रैम दी गई है। इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में Rs. 1,54,999 रुपये में आता है। Samsung Galaxy Z Flip फोन 8GB रैम के साथ आता है। इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट Rs. 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 को क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हैंडसेट नीले और ग्रे रंगों में भी उपलब्ध होगा, लेकिन ये केवल Samsung.com वेबसाइट के जरिए ही खरीदे जा सकेंगे।