50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले इस Samsung फोन को मात्र 34 हजार में खरीदें

Samsung का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बीते साल आया Samsung Galaxy S24 FE बेहतर विकल्प साहित हो सकता है।

50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले इस Samsung फोन को मात्र 34 हजार में खरीदें

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 4700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
अगर आप Samsung का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बीते साल आया Samsung Galaxy S24 FE बेहतर विकल्प साहित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट इस फोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले वाले इस फोन के बदलने एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त बचत के पात्र भी हो सकते हैं। यहां हम आपको Galaxy S24 FE पर मिल रहे डिस्काउंट से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24 FE Offers, Discount


अमेजन पर Samsung Galaxy S24 FE का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट पर बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 33,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 33,150 रुपये का लाभ मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S24 FE Features, Specifications


Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्‍सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में सैमसंग का Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहक इस फोन को ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट व येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »