• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 हो गई शुरू, स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप पर बंपर डील, जानें सबकुछ

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 हो गई शुरू, स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप पर बंपर डील, जानें सबकुछ

Flipkart पर आज यानी कि 22 सितंबर से प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू हो गई है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 हो गई शुरू, स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप पर बंपर डील, जानें सबकुछ

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में डील्स मिल रही हैं।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE सेल के दौरान 29,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिलेगा।
  • Nothing Phone 3a Pro सेल में 29999 रुपये के बजाय 24999 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

Flipkart पर आज यानी कि 22 सितंबर से प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू हो गई है। वहीं सामान्य मेंबर्स को फ्लिपकार्ट की इस सेल का लाभ 23 सितंबर से मिलेगा। यह सेल स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और टैबलेट आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर डिस्काउंट प्रदान कर रही है। सेल में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत की जा सकती है। आइए फ्लिपकार्ट सेल में मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Samsung और LG आदि जैसे ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन की शुरुआत 6,790 रुपये से हो रही है। अतिरिक्त बचत के लिए एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S24 FE फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 29,999 रुपये में मिल रहा है। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल हैं, जिसमें एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई कार्ड से भुगतान पर छूट मिल रही है।

Poco X7 Pro 5G 
Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिलेगा। इसमें बैंक ऑफर और अन्य ऑफर भी शामिल है। X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। इस फोन में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।

Nothing Phone (3a) Pro
Nothing Phone (3a) Pro फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 29,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

CMF Phone 2 Pro
CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुयपे के बजाय 14,999 रुपये में मिलेगा। Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »