लीक तस्वीर के अनुसार, Samsung Galaxy F52 5G फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं। तस्वीर में फोन को व्हाइट बैन पैनल के साथ देखा जा सकता है।
लिस्टिंग की मानें, तो Samsung Galaxy F52 5G में 8 जीबी तक रैम व 25 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन Android 11 के साथ दस्तक देगा और फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।