सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो और गैलेक्सी सी 5 प्रो स्मार्टफोन के पहले दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद थी। अब इन स्मार्टफोन को लॉन्च हो चुके गैलेक्सी सी9 प्रो के साथ देखा गया है। यह तस्वीर सी सीरीज़ स्मार्टफोन की प्रमोशल तस्वीर लग रही है।
कुछ महीने पहले ख़बरें आईं थीं कि सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो पर काम कर रही है। अब इन स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।
करीब चार महीने पहले सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन को अभी तक चीन के बाहर उपलब्ध नहीं कराया गया है। अब गैलेक्सी सी सीरीज़ के अगली जेनरेशन स्मार्टफोन के बारे में पता चला है।
सैमसंग के कथित नई गैलेक्सी सी-सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 को 26 मई को लॉन्च किया जाना है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 को लेकर पहले ही लीक में काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब लॉन्च से पहले गैलक्सी सी5 फोन की आधिकारिक प्रेस रेंडर तस्वीर लीक हुई है।