75 इंच तक बड़ी स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला TV Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Xiaomi ने अपना नया टीवी मॉडल Redmi Smart TV A Pro 2025 Energy-Saving Edition लॉन्च किया है। यह 4K स्मार्ट टीवी है। इसे शाओमी ने अलग-अलग साइज में पेश किया है। यह टीवी 43 इंच से 75 इंच तक के साइज में पेश किया गया है। टीवी में 144Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। कीमत 1399 युआन (लगभग 16,600 रुपये) से शुरू है।