Poco M8 5G में होगा 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च
Poco M8 5G भारत में 8 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए फोन की बैटरी, चार्जिंग और कलर ऑप्शंस से जुड़ी डिटेल्स कंफर्म कर दी हैं। स्मार्टफोन में 5,520mAh बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Poco M8 5G स्लिम और लाइटवेट डिजाइन, 50MP कैमरा सिस्टम और 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा।