8000mAh बैटरी की पावर वाला नया Poco फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च!

Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

8000mAh बैटरी की पावर वाला नया Poco फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है अपकमिंग Poco फोन।

ख़ास बातें
  • फोन में 7 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।
विज्ञापन

Poco M8 Power कंपनी का अगला फोन होगा जो भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi Note 17 को कंपनी ग्लोबल मार्केट में भी पेश करने वाली है। इसी के साथ यह सीरीज भारत में भी दस्तक दे सकती है। यानी भारत में कंपनी Poco M8 Power के साथ Redmi Note 17 सीरीज के वेरिएंट्स में भी लाने वाली है। जबकि Poco M8 Power के लिए कहा गया है कि यह सिर्फ भारतीय मार्केट के लिए पेश किया जाएगा। सबसे खास बात यह कि फोन में 8000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Poco M8 Power भारत में Redmi का अगला फोन हो सकता है। यह हालिया लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। टिप्स्टर Kacper Skrzypek की ओर से इसके फीचर्स (via) लीक किए गए हैं। दावा है कि फोन का मॉडल नम्बर 2602IPC8I है। इसे भारत में BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। रोचक रूप से इसी फोन का Redmi वेरिएंट भी भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा जिसका मॉडल नम्बर 26021RN18I बताया गया है। 

Poco M8 Power को केवल भारतीय मार्केट के लिए बताया गया है। वहीं, Redmi Note 17 ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में अलग से लॉन्च होगा। फोन के भारतीय वेरिएंट में 8000mAh की बैटरी बताई गई है। लेकिन ग्लोबल वेरिएंट छोटी बैटरी के साथ आएगा जो कि 7,700mAh की हो सकती है। इसी तरह Redmi Note 17 Pro के भारतीय वेरिएंट में 9000mAh की बैटरी आने वाली है। जबकि ग्लोबल मॉडल में छोटी बैटरी होगी। यह 8340mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Poco M8 Power के लॉन्च की जल्द ही संभावना बन रही है। फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस में 7 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 1800 निट्स की ब्राइटनेस मिलने वाली है। कंपनी इसमें Samsung का डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल कर सकती है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट होगा। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। साथ ही फोन 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and punchy OLED display
  • IP65-rated design
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy, two-handed design
  • Software interface stutters randomly
  • Plenty of presintalled apps and games
  • Poor GPU performance
  • Single bottom-firing speaker
  • Single 128GB storage variant
  • Hybrid SIM card tray for SD card expansion
  • Maximum 1080p 30 fps video recording
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2396 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 4
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता9000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  4. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  5. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  6. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  7. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  8. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  9. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  10. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »