Pc Tips

Pc Tips - ख़बरें

  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
    Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक सीमित रहते हैं। Windows 10 और Windows 11 में Full Screen Capture, Active Window Screenshot, Manual Selection, Screen Recording और Direct Print जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे इनबिल्ट टूल्स भी दिए गए हैं। इस गाइड में सभी जरूरी Screenshot Shortcuts, स्क्रीन रिकॉर्डिंग तरीके और Screenshot सेव या एडिट करने की जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • Lenovo लॉन्च कर सकती है MWC 2026 में 3D डिस्प्ले वाले लैपटॉप, लीक में खुलासा
    Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के ये लैपटॉप stereoscopic 3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकते हैं।
  • कैसे चेक करें आपका लैपटॉप हैक हुआ है या नहीं
    हैकर्स की नजर हमेशा आपके डिवाइस पर रहती है, जिससे आपके कीमती डाटा को चुराया जा सके, निजी फोटो और वीडियो की चोरी हो सके और वित्तीय नुकसान पहुंचाया जा सके। ऐसे में यह खतरा भी बना रहता है कि हैकर्स लैपटॉप/कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं और आपके डिवाइस पर कब्जा पा सकते हैं। अगर आपको भी अपने लैपटॉप पर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आ रही हैं और लग रहा है कि आपका लैपटॉप हैक हो गया है तो आप घर बैठ खुद ही इसे चेक कर सकते हैं।
  • अपने कंप्यूटर पर छिपे हुए ऐप्स कैसे खोजें, ये है आसान ट्रिक
    साइबर क्रिमिनल नए-नए तरीके अपनाकर आपकी कीमती डाटा, निजी जानकारी और वित्तीय नुकसान करने के लिए लगे रहते हैं। अब अगर आपका लैपटॉप या पीसी इंटरनेट से कनेक्ट है तो कई बार इंटरनेट ब्राउज करते हुए कुछ ऐप्स गलती से डाउनलोड हो जाते हैं। गलती से सिस्टम में डाउनलोड होने वाले ये ऐप्स आपके लिए और आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
  • आपके लैपटॉप, PC में है छिपा हुआ मुफ्त एंटीवायरस, ऐसे करें यूज
    विंडोज में मौजूद एक वायरस रिमूवल टूल को मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) कहा जाता है। इसे विंडोज अपडेट के जरिए महीने में एक बार अपडेट किया जाता है और अपडेट होने पर यह यूजर्स के पीसी को क्वाइट मोड में स्कैन करता है। इसका काम सबसे आम मैलवेयर इंफेक्शन जैसे ट्रोजन, रूटकिट और वर्म्स आदि को खोजना है। हर महीने इसे मैलवेयर परिवारों को हटाने के लिए अपडेट किया जाता है।
  • Laptop की स्क्रीन को इससे तो नहीं करते साफ, हो जाएगा खराब, ऐसे करें स्क्रीन को साफ
    लैपटॉप स्क्रीन की सफाई दिखने में आसान काम है, लेकिन गलत तरीका इस्तेमाल करने पर डिस्प्ले की प्रोटेक्टिव कोटिंग खराब हो सकती है। धूल, फिंगरप्रिंट और दाग हटाने के लिए सिर्फ माइक्रोफाइबर क्लॉथ और डिस्टिल्ड वाटर जैसे सुरक्षित ऑप्शन ही सही होते हैं। घरेलू क्लीनर, अल्कोहल, टिश्यू या सीधे स्प्रे करने से नुकसान हो सकता है। स्क्रीन को हमेशा बंद अवस्था में, हल्के स्ट्रोक्स के साथ साफ करना चाहिए ताकि पैनल पर कोई दबाव न पड़े।
  • कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाएगा मोबाइल, ये हैं सिंपल स्टेप्स
    विंडोज यूजर्स अपने सिस्टम पर कॉल, टेक्स्ट और नोटिफिकेशन पा सकते हैं। Microsoft का फोन लिंक एप्लिकेशन इसमें मदद प्रदान करता है, जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन और आपके विंडोज 0 या 11 पीसी के बीच की दूरी कम होती है। फोन लिंक यूजर्स के मोबाइल कम्युनिकेशन और नोटिफिकेशन को सीधे डेस्कटॉप पर प्रदान करता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »