Ott Apps News

Ott Apps News - ख़बरें

  • Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
    Flipkart यूजर्स के लिए कंपनी ने फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन पाने का मौका दिया है। 1 अगस्त से योग्य यूजर्स इसका लाभ ले सकेंगे। यह ऑफर Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart Plus मेंबर्स जरूरी खरीदारी करके हर महीने मुफ्त Netflix मोबाइल प्लान पा सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत स्ट्रीमिंग का लाभ देने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।
  • 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
    केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में भारत में 50 OTT प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर रोक लगा दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर IT Act की धारा 67 और 67A, BNS की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम का उल्लंघन करने वाला कंटेंट पाया गया था। सरकार ने कहा कि IT Rules के तहत इंटरमीडियरी को गैरकानूनी कंटेंट हटाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। हालिया संशोधनों के बाद कोर्ट या सरकार के आदेश मिलने पर सोशल मीडिया और अन्य इंटरमीडियरी को तीन घंटे के भीतर ऐसा कंटेंट हटाना या उसकी पहुंच रोकना अनिवार्य होगा।
  • Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
    Netflix भारत में चुनिंदा नए यूजर्स के लिए Free Trial की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अकाउंट्स पर "Try 30 days for ₹0" और 15-Day Free Trial जैसे ऑफर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस टेस्टिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर साइन-अप के दौरान ऑफर दिखाई देता है, तो यूजर बिना शुल्क के ट्रायल शुरू कर सकते हैं। हालांकि, AutoPay डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है, इसलिए ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल करना जरूरी होगा।
  • Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
    Amazon ने भारत में Prime Video और Amazon MX Player को इंटीग्रेट करने का ऐलान किया है। आने वाले महीनों में यह बदलाव रोलआउट होगा, जिसके बाद यूजर्स को फ्री और पेड स्ट्रीमिंग कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। Prime मेंबर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स का ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेगा, जबकि फ्री यूजर्स AVOD कंटेंट देख पाएंगे। Android ऐप को रीब्रांड किया जाएगा, जबकि iOS, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स को सीधे Prime Video ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स और विज्ञापनदाताओं दोनों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
    Netflix ने अपने मोबाइल ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसमें Clips नाम का एक नया फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो क्लिप के जरिए फिल्मों और सीरीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर की पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाता है और सीधे My List में सेव या पूरा शो देखने का ऑप्शन देता है। इसके अलावा ऐप के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है। यह अपडेट फिलहाल भारत समेत कई देशों में रोलआउट किया जा रहा है।
  • boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
    boAt ने भारत में CineHead E1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 720p नेटिव रेजोल्यूशन और 1080p प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस, कीस्टोन करेक्शन और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Hari Om OTT : भारत का पहला पौराणिक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘हरि ओम’ लॉन्‍च, Rs 36 में पूरे 365 दिन देख पाएंगे धार्मिक सीरीज
    Hari Om OTT : इसे उल्‍लू ऐप (Ullu App) के फाउंडर ने तैयार किया है, जो अडल्‍ट कंटेंट परोसने के लिए जाना जाता है। जाहिर तौर पर उल्‍लू और हरि ओम एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं।
  • सरकार का बड़ा एक्‍शन: अश्‍लील कंटेंट दिखाने वाले 18 OTT ऐप्‍स, 19 वेबसाइट,10 Apps बैन
    सरकार ने 18 ओवर द टॉप (ओटीटी) प्‍लेटफॉर्म्‍स, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्‍स और उनसे जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है।
  • FIFA World Cup का फाइनल देखने Jio Cinema पर टूट पड़े दर्शक, बना यह रिकॉर्ड
    डिजिटल माध्‍यम के जरिए भारत में 3.2 करोड़ दर्शकों ने यह मैच देखा। भारत में फीफा वर्ल्‍ड कप को OTT प्‍लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर डिजिटली स्‍ट्रीम किया जा रहा था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »