Oppo Reno 16c के कई स्पेसिफिकेशन Reno 16F जैसे हो सकते हैं, जिसे इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च किया जाना है। अगर ऐसा होता है तो इसमें 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कहा जा रहा है कि इस Oppo स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।
ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर Oppo Reno 16F 5G को मॉडल नंबर - CPH2859 के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन ने इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी टेस्टिंग को पास कर लिया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ थाईलैंड के NBTC और UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखा था।