Oppo Reno 15 Pro Mini में होगा 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, लीक हुआ प्राइस
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। पिछले महीने चीन में पेश किए गए Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।