Oppo Reno 13 सीरीज में होगा मीडियाटेक का नया Dimensity 8350 प्रोसेसर, 16GB रैम

प्रो मॉडल में 5900mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।

Oppo Reno 13 सीरीज में होगा मीडियाटेक का नया Dimensity 8350 प्रोसेसर, 16GB रैम

Photo Credit: Oppo China

Oppo Reno 13 सीरीज चीन की मार्केट में 25 नवंबर को दस्तक देने वाली है।

ख़ास बातें
  • फोन में 16GB तक रैम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैँ
  • सीरीज में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट है
  • यह सीरीज मार्केट में 25 नवंबर को दस्तक देने वाली है
विज्ञापन
Oppo Reno 13 स्मार्टफोन सीरीज रिलीज के पहले खूब चर्चा बटोर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसके डिजाइन से पर्दा उठाया था। अब एक के बाद एक कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। ब्रैंड इसके यूजर इंटरफेस, डिस्प्ले, बैटरी जैसे खास फीचर्स को रिवील कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने सीरीज में मिलने वाले प्रोसेसर के डिटेल्स भी रिवील कर दिए हैं। सीरीज में मीडियाटेक का Dimensity चिपसेट होगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Oppo Reno 13 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है। यह सीरीज मार्केट में 25 नवंबर को दस्तक देने वाली है। हालांकि सबसे कंपनी इसे चीन में ही लॉन्च करेगी। कहा जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला Vivo S20 सीरीज से होगा जो कि इसके तीन दिन बाद ही मार्केट में दस्तक देगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर टेकइंफोसोशियल्स ने कंपनी का टीजर शेयर किया है जिसमें इसके डिटेल्स पता चलते हैं। 

Oppo Reno 13 Specifications
Oppo Reno 13 में कंपनी MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट का इस्तेमाल करने जा रही है। यह मीडियाटेक का नया प्रोसेसर है। संभावना है कि इसमें MediaTek Dimensity 8300 के जैसा ही सीपीयू और जीपीयू पेअर देखने को मिल सकता है। सीरीज में आने वाले इस चिपसेट के आधार पर कंपनी ने दावा किया है कि इसमें पिछले मॉडल्स की तुलना में 1.5 गुना ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। साथ में कहा गया है कि डिवाइसम में 8 घंटे तक लगातार गेमिंग करने के बाद भी हीटिंग जैसी समस्या नहीं होगी। 

Oppo Reno 13 सीरीज के ओएस की बात करें तो इसमें Android 15  होगा जिसके ऊपर ColorOS 15 की स्किन देखने को मिलेगी। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह आई-प्रोटेक्शन फीचर से लैस डिस्प्ले होगा। साथ ही बैटरी कैपिसिटी भी बड़ी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी का खुलासा नहीं किया है लेकिन फोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है जबकि प्रो मॉडल में 5900mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। 

Oppo की इस सीरीज में रैम, स्टोरेज कंफिग्रेशन की बात करें तो फोन 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम+ 512 जीबी स्टोरेज, 16 जीबी रैम+ 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम+ 1TB स्टोरेज के साथ सकते हैं। फोन Midnight Black और Butterfly Purple शेड्स में लॉन्च किए जा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »