Oppo Pad 5 लॉन्च हुआ 16GB रैम, 10420mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Oppo Pad 5 कंपनी की ओर से लेटेस्ट टैबलेट है। ओप्पो पैड 5 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। टैबलेट 10,420mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 67W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। डिवाइस में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिल जाती है।